Aam Panna Recipe in Hindi(आम पना बनाने की रेसिपी): गर्मी के मौसम में सेहत की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। लू और तेज धूप से शऱीर को बचाने के लिए आपको ठंडे पेय पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आपने लोगों को कच्चे आम का सेवन करते खूब देखा होगा। साथ ही कच्चे आम का पना भी लोगों को खूब पीते देखा होगा। आम का पना शरीर को ठंडा रखने के साथ साथ लू से भी बचाने में मददगार साबित होता है। मार्केट में आपको कच्चे आम का पना आसानी मिल जाता है। लेकिन घर वाला स्वाद नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको आम पना बनाने की आसान सी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
2-3 मीडियम कच्चे आम
2 छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च
100- 150 ग्राम चीनी
3 चम्मच पुदीना की पत्तियां
स्वादानुसार काला नमक
सबसे पहले कच्चे आम को धोकर किसी बर्तन में उबलने के लिए रख दें। आम को उबालने के लिए आप कुकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आम उबल जाए तो इसे ठंडा कर लें और इसके पल्प को ठंडा करके मिक्सी में डालकर चीनी, काला नमक और पुदीने की पत्तियों के साथ पीस लें। अब इस पिसे हुए पल्प में करीब 1 लीटर ठंडा पानी मिलाएं। फिर इस पानी को छान लें और इसमें काली मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाएं। फिर इसे आइस क्यूब और पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें।
latest lifestyle stories