Floor Cleaning Tips: घर की नियमित रूप से साफ-सफाई बहुत ही जरूरी है। खासतौर पर फर्श को नियमित रूप से साफ करना काफी अहम माना जाता है। क्योंकि यहां सबसे अधिक गंदगी फैलती है। कई लोग फर्श की साफ-सफाई के लिए हाउस हेल्पर रखती हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो घर की साफ-सफाई खुद करती हैं। अगर आप भी घर के फर्श को साफ खुद करती हैं, तो आप अच्छे से जानते होंगे की घर के फर्श को साफ करना कितना बड़ा टास्क होता है? अगर आप घर के फर्श को अच्छी तरह से क्लीन नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान न हों। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से उपाय बताएंगे, जिससे घर के फर्श की गंदगी और कालेपन को चुटकियों में साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर के फर्श को साफ करने का क्या है तरीका?
फर्श को क्लीन करने के लिए अपनाएं ये आसान से हैक्स
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमालघर में कई तरह से बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। यह साफ-सफाई से लेकर डिशेज को तैयार करने में आपकी मदद करता है। अगर आप अपने घर के फर्श को चमकाना चाहते हैं तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। इसके लिए 1 बाल्टी में पानी लें। इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नमक मिक्स करें। अब इस पानी से पूरे घर के फर्श पर पोछा लगाएं। इससे फर्श चमक सकता है।
सिरका से फर्श को चमकाएं
फर्श को नया जैसा चमकाने के लिए आप सिरका का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एसिडिक गुण होता है, जो फर्श के जिद्दी दाग को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप फर्श को चमकाना चाहते हैं तो इसके लिए पोछे के पानी में 1 चम्मच सिरका मिक्स करें। इसके बाद इससे पोछा लगाएं। इसके अलावा अगर फर्श पर कहीं दाग है, तो वहां पर सिरका की कुछ बूंदें डालकर इसे चमकाएं। इससे फर्श क्लीन होगा।
नेफ्थलीन बॉल्स से फर्श होगा क्लीन
फर्श की गंदगी को साफ करने के लिए आप नेफ्थलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गंदगी साफ होने के साथ-साथ घर को खुशबूदार बनाया जा सकता है। इसके लिए पोछे के पानी में नेफ्थलीन बॉल्ड डालकर इसे करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस पानी को घर की साफ-सफाई करें। इससे फर्श चमकने लगेगा।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
