लाइफस्टाइल

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों ने नाक में कर दिया है दम, तो बिजी रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 31, 2025, 06:11 AM IST

गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी है। एक तरफ बच्चों में खुशी की लहर है तो दूसरी तरफ पेरेंट्स काफी परेशान हैं। वजह है, उन्हें बिजी कैसे रखा जाए। यहां कुछ ऐसे टिप्स बताए जा रहे हैं जिससे आप अपने बच्चे को बिजी रख सकते हैं।

Image

Untitled design (2)

गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए मस्ती और आराम का समय होती हैं, लेकिन माता-पिता के लिए यह चुनौती बन जाती है। गर्मी की छुट्टियों में बच्चे खूब खेल कूद करते हैं। तो कुछ बच्चे बाहर घूमने जाने की जिद करते हैं। एक तरफ जहां बच्चों के चेहरे पर गर्मी की छुट्टी की खुशी दिखाई देती है तो वहीं दूसरी तरफ उनके पेरेंट्स इस बात से परेशान रहते हैं कि उन्हें किस तरह बिजी रखा जाए। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहां हम कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आप अपने बच्चे को गर्मी की छुट्टियों में भी बिजी रख सकते हैं।

आर्ट एंड क्राफ्ट सिखाएं

बच्चों को पेंटिंग, ड्राइंग, मिट्टी के बर्तन बनाना, कोलाज बनाना या पुराने सामान से नई चीजें बनाना सिखा सकते हैं। यह उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देगा और उन्हें बिजी रखने में मदद करेगा।

कहानी लेखन और कविता

बच्चों को कहानियां, कविताएं या कॉमिक स्ट्रिप लिखने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। इससे उनकी सोच में सकारात्मकता आएगी और नई दिशा भी मिलेगी।

म्यूजिक एंड डांस

अगर आपके बच्चे को संगीत सिखने और डांस में इंट्रेस्ट है तो उन्हें कोई नया वाद्य यंत्र सीखने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं या उन्हें डांसिंग क्लास ज्वाइन करवा सकते हैं।

गार्डनिंग से जोड़ें

आप अपने बच्चों को गार्डनिंग के लिए प्रोत्साहिकत कर सकते हैं। उन्हें पौधे लगाना सिखाएं, पानी देना और उनकी देखभाल करना सिखा सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें प्रकृति के प्रति समझ आएगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article