Bed Bug Remedies: पलंग और कुर्सियों में अगर एक बार खटमल घर कर जाए तो आपका जीना दूभर हो सकता है। यह एक ऐसा कीड़ा है, जो न सिर्फ काटता है बल्कि आपका खून भी चूसने लगता है। इसके साथ ही खटमल के काटने से स्किन पर लाल चकत्ते और खुजली की भी परेशानी होती है। अंडे जैसा दिखने वाला यह कीड़ा धीरे-धीरे आपके घर के हर एक कोने में फैल जाता है, जिससे छुटकारा पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो सकता है। खटमल का आतंक अगर एक बार घर में फैल जाए तो यह आपकी रातों की नींद को खराब कर सकता है। ऐसे में खटमल को घर से बाहर करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप भी खटमल से परेशान हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आसान से उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे घर से खटमल के आतंक को खत्म किया जा सकता है।
खटमल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
खटमल से कैसे पाएं छुटकारा
बेकिंग सोडा खटमल से दिलाए छुटकारा
खटमल से छुटकारा पाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको काफी जल्द खटमल से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए जब भी आपको घर में खटमल नजर आए तो वहां पर बेकिंग सोडा छिड़ दें। इससे खटमल की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
पुदीने की पत्तियां करें इस्तेमाल
खटमल की परेशानी को दूर करने के लिए पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह से मसल लें। इसके बाद इसे खटमल वाले स्थान पर छिड़क दें। इससे खटमल से छुटकारा पा सकते हैं।
गर्म पानी से करें धुलाई
घर से खटमल के आतंक को खत्म करने के लिए आप गर्म पानी का प्रयोग करें। इसके लिए 1 बाल्टी में पानी को अच्छे से गर्म करें। इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालें। अब इसे खटमल से प्रभावित हिस्से की अच्छे से धुलाई करें। अगर चद्दर या फिर लकड़ी के किसी भी सामान में खटमल है, तो आप इस पानी से अच्छे से सफाई करें। इससे खटमल का आतंक कम हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
