लाइफस्टाइल

भयंकर गर्मी में भी थर-थर कांपने लगेंगे, कूलर के पानी में मिला लें रसोई की ये 2 चीज, नहीं पड़ेगी AC की जरूरत

How to get cool air from cooler: कम खर्च में ज्यादा ठंडक पाने के लिए लोग इस आसान हैक को खूब आजमा रहे हैं। इस तरीके से लंबे समय तक कूलर से ठंडी हवा आएगी।

Image

गर्मी में रातभर ठंडी हवा के लिए कूलर में डाल दें रसोई की ये दो चीजें

How to get cool air from cooler: गर्मियों में जब तापमान हद से ज्यादा बढ़ जाता है तो कूलर भी गर्म हवा देने लगता है। तब लोग कूलर से ठंडी हवा के लिए तरह-तरह के जुगाड़ लगाते हैं। ऐसा ही एक जुगाड़ इन दिनों वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वायरल जुगाड़ अपनाकर तपती गर्मी में भी कूलर से एसी जैसी ठंडक पा सकते हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोई भी कूलर पूरी तरह एसी की जगह नहीं ले सकता, लेकिन कुछ छोटे बदलाव उसकी कूलिंग बेहतर जरूर कर सकते हैं।

ठंडी हवा के लिए कूलर में डाल दें ये दो चीज

इस ट्रिक में कूलर के पानी में बर्फ और थोड़ा सा नमक मिलाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि नमक की वजह से बर्फ जल्दी नहीं पिघलती और पानी ज्यादा देर तक ठंडा रहता है। जब यह ठंडा पानी कूलर की घास या हनीकॉम्ब पैड्स तक पहुंचता है, तो हवा ज्यादा ठंडी महसूस होती है। कुछ लोग इसमें फिटकरी डालने की भी सलाह देते हैं ताकि पानी लंबे समय तक साफ रहे और बदबू न आए।

कूलर से ठंडी हवा के लिए क्या करें

कई लोग सोचते हैं कि सिर्फ बर्फ डालने से कमरा तुरंत एसी जैसा ठंडा हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता। असली फर्क सही वेंटिलेशन और कूलर की सही जगह से पड़ता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कूलर को खिड़की या खुले हिस्से के पास रखना चाहिए ताकि बाहर की ताजी हवा अंदर आ सके। बंद कमरे में कूलर अक्सर नमी बढ़ा देता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

कूलर का पानी रोज बदलें और टैंक साफ रखें, वरना बदबू और मच्छरों की समस्या हो सकती है। हनीकॉम्ब पैड्स की सफाई भी जरूरी है। अगर मौसम बहुत ज्यादा उमस वाला हो, तो कूलर ज्यादा असरदार नहीं रहता। ऐसे मौसम में एसी बेहतर विकल्प माना जाता है।

क्या सच में मिलेगी एसी जैसी ठंडक?

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह ट्रिक हवा को ठंडा जरूर कर सकती सकती है, लेकिन एसी जैसी लगातार और नियंत्रित कूलिंग नहीं दे सकती। फिर भी कम खर्च में ज्यादा ठंडक पाने के लिए लोग इस आसान हैक को खूब आजमा रहे हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article