लाइफस्टाइल

AC नहीं तो क्या हुआ, इन घरेलू उपायों से गर्मियों में भी कूल रहेगा आपका किचन

Kitchen Cooling Tips(मैं अपने किचन को कूल कैसे बनाऊं): गर्मी के मौसम में रसोई को पूरी तरह ठंडा रखना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ आसान देसी उपाय अपनाकर इसे ज्यादा आरामदायक जरूर बनाया जा सकता है।

Image

गर्मी में किचन को ठंडा कैसे रखें (AI Image)

Kitchen Cooling Tips (बिना एसी वाला किचन कैसे ठंडा करें): गर्मी अपने चरम पर है। पारा 45 के पार पहुंच रहा है। ऐसे मौसम में घर का सबसे ज्यादा गर्म हिस्सा बन जाती है रसोई। गैस की लगातार आंच, बंद जगह और कम वेंटिलेशन की वजह से किचन कई बार सचमुच भट्टी जैसा महसूस होने लगता है। खाना बनाते समय पसीना, घुटन और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। हालांकि भारतीय घरों में ऐसे कई देसी उपाय लंबे समय से अपनाए जाते रहे हैं, जो रसोई को ठंडा और आरामदायक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

किचन को ठंडा कैसे रखें

यहां हम कुछ पुराने देसी उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने किचन को भयंकर गर्मी में भट्टी बनने से बचा सकते हैं और उसे ठंडा रख सकते हैं:

सुबह या रात में करें ज्यादा कुकिंग

दोपहर के समय तापमान सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में कोशिश करें कि ज्यादा समय लेने वाला खाना सुबह जल्दी या रात में बना लें। इससे किचन में कम गर्मी महसूस होगी।

खिड़कियां और एग्जॉस्ट रखें चालू

रसोई में हवा का सही आना-जाना बेहद जरूरी है। खाना बनाते समय खिड़कियां खोल दें और एग्जॉस्ट फैन हो तो उसे जरूर चलाएं। इससे गर्म हवा और धुआं बाहर निकलता रहेगा। अगर संभव हो तो किचन में छोटा टेबल फैन भी लगाया जा सकता है।

मिट्टी के बर्तन और सुराही का करें इस्तेमाल

पुराने समय में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद के साथ ही ठंडक बनाए रखने के लिए भी किया जाता था। मिट्टी की सुराही या घड़े का पानी रसोई के तापमान को थोड़ा संतुलित रखने में मदद कर सकता है।

हल्के और कम गर्मी वाले भोजन बनाएं

गर्मियों में ज्यादा तली-भुनी चीजें बनाने से किचन और ज्यादा गर्म हो जाता है। इस मौसम में उबली, स्टीम या कम तेल वाली डिश बनाना बेहतर माना जाता है। सलाद, दही, छाछ और मौसमी फलों को भोजन में शामिल करने से खाना भी हल्का रहता है और किचन में गर्मी भी कम बनती है।

पर्दों और रंगों का भी पड़ता है असर

अगर किचन में धूप ज्यादा आती है, तो हल्के रंग के पर्दे लगाएं। गहरे रंग गर्मी ज्यादा सोखते हैं, जबकि हल्के रंग कमरे को थोड़ा ठंडा महसूस कराते हैं।

गैस बंद होने के बाद भी रखें सावधानी

खाना बनाने के बाद गैस के आसपास की गर्म सतहें लंबे समय तक गर्म रहती हैं। ऐसे में तुरंत किचन बंद करने के बजाय कुछ देर तक हवा आने दें।

छोटे-छोटे उपाय दिलाते हैं राहत

कई लोग गर्मियों में किचन में नींबू के छिलके, पुदीना या कपूर का इस्तेमाल भी करते हैं ताकि माहौल ताजा महसूस हो। वहीं कॉटन के हल्के कपड़े पहनकर खाना बनाना भी काफी आराम देता है।

गर्मी के मौसम में रसोई को पूरी तरह ठंडा रखना आसान नहीं होता, लेकिन इन देसी और आसान उपाय अपनाकर इसे ज्यादा आरामदायक जरूर बनाया जा सकता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article