गर्मियों में कितनी बार नहाना चाहिए? जान लें शॉवर लेने का क्या है सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 13, 2025, 01:40 PM IST

गर्मियों से राहत पाने के लिए हममे से ज्यादातर लोग ठंडे ठंडे पानी से नहाते हैं। वहीं कुछ लोग दिन में 3 से 4 बार शॉवर लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करना सही नहीं है। ऐसे में यहां जानेंगे कि गर्मियों में कितनी बार नहाना चाहिए।

इन दिनों देशभर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पानी का सहारा लेते हैं। तेज धूप से आने के बाद ठंडा पानी पी लेते हैं या फिर ठंडे पानी से नहा लेते हैं। लेकिन ये दोनों ही चीजें सही नहीं हैं। इससे घमौड़ियों के होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में हर किसी को गर्मी में नहाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। साथ ही ये भी मालूम होना चाहिए की गर्मियों में हर व्यक्ति को कितनी बार नहाना चाहिए।

Add a heading

गर्मियों में नहाने का सही तरीका क्या है?

एक्सपर्ट्स की मानें तो कभी भी तेज धूप से आने के बाद नहाना नहीं चाहिए। हममें से ज्यादातर लोग तेज धूप से आने के बाद शॉवर ले लेते हैं। लेकिन ये स्किन को डैमेज कर सकता है। इसके अलावा गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पानी का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कभी भी सीधा शरीर पर न डालें। सबसे पहले पानी को पैरों पर डालना चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई लोग सुबह उठते के साथ सीधा नहाने लगते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। बॉडी को चार्ज होने का मौका देना चाहिए।

End of Feed