कंडीशनर लगाने के कितनी देर बाद धो लेने चाहिए बाल, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Hair Care Tips: कंडीशनर तभी अपना सही असर दिखाता जब उसे सही तरीके और सही समय तक लगाया जाए। कंडीशनर को हमेशा बालों के बीच वाले हिस्से से लेकर सिरों तक लगाना चाहिए।

How to Apply Conditioner: बालों को मुलायम, चमकदार और उलझने से बचाने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है। लेकिन कई लोग इसे लगाने का सही तरीका नहीं जानते। कुछ लोग कंडीशनर लगाते ही बाल धो लेते हैं, तो कुछ इसे काफी देर तक छोड़ देते हैं। दोनों ही आदतें बालों को पूरा फायदा नहीं पहुंचा पातीं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कंडीशनर लगाने के कितनी देर बाद बाल धोने चाहिए?

How to Apply Conditioner

बालों में कितनी देर तक लगा कर छोड़ देना चाहिए कंडीशनर, मिलेंगे शानदार रिजल्ट (Photo: iSTock)

कितनी देर तक लगा रहने दें कंडीशनर?

हेयर एक्सपर्ट्स के मुताबिक सामान्य कंडीशनर को बालों पर 2 से 5 मिनट तक छोड़ना सबसे बेहतर माना जाता है। इस दौरान कंडीशनर बालों की बाहरी परत पर काम करता है और उन्हें नमी देने के साथ स्मूद बनाता है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे या डैमेज हैं, तो 5 मिनट तक इंतजार किया जा सकता है। वहीं डीप कंडीशनर या हेयर मास्क को 10 से 20 मिनट तक भी लगाए रख सकते हैं।

End of Feed