Best Books to read for working Women:आज की कामकाजी महिलाएं केवल करियर ही नहीं संभालतीं, वह अपना परिवार, रिश्तों और अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं के बीच भी संतुलन बनाने की कोशिश करती हैं। ऐसे में कुछ किताबें हैं जो प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ ही आत्मविश्वास, लीडरशिप और मानसिक मजबूती भी विकसित करती हैं। यहां ऐसी 5 किताबों के बारे में जानिए जो हर वर्किंग वुमन की रीडिंग लिस्ट में होनी चाहिए:
लीन इन – शेरिल सैंडबर्ग
फेसबुक की पूर्व सीओओ शेरिल सैंडबर्ग की यह किताब महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। इसमें बताया गया है कि महिलाएं अकसर खुद ही अपनी क्षमताओं पर संदेह करने लगती हैं। यह किताब आत्मविश्वास बढ़ाने और करियर में बेहतर अवसरों को अपनाने का साहस देती है।
एटॉमिक हैबिट्स – जेम्स क्लियर
कामकाजी महिलाओं के लिए टाइम मैनेजमेंट और प्रोडक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण होती है। यह किताब बताती है कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके जीवन और करियर में बड़े परिणाम कैसे हासिल किए जा सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के बीच खुद को बेहतर बनाने की चाह रखने वालों के लिए यह एक उपयोगी पुस्तक है।
Read Also: 40 की उम्र के बाद जरूर पढ़ें ये 6 किताबें
द गिफ्ट्स ऑफ इम्पर्फेक्शन – ब्रेने ब्राउन
महिलाएं अक्सर हर भूमिका में परफेक्ट बनने की कोशिश करती हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है। यह किताब सिखाती है कि अपनी कमियों को स्वीकार करना और खुद के प्रति दयालु होना भी उतना ही जरूरी है। यह आत्मसम्मान और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में मदद करती है।
इकिगई – हेक्टर गार्सिया और फ्रांसेस्क मिरालेस
जापानी जीवन दर्शन पर आधारित यह किताब जीवन के उद्देश्य को समझने में मदद करती है। यदि आप काम, परिवार और व्यक्तिगत खुशी के बीच संतुलन तलाश रही हैं, तो यह पुस्तक आपको अपने जीवन के क्यों को खोजने की प्रेरणा दे सकती है।
बिकमिंग – मिशेल ओबामा
अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा की आत्मकथा संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की प्रेरक कहानी है। इसमें बताया गया है कि सीमित संसाधनों से शुरुआत करके भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। यह किताब हर महिला को अपनी आवाज और पहचान पर विश्वास करना सिखाती है।
क्यों पढ़नी चाहिए ये किताबें?
किताबें केवल ज्ञान नहीं देतीं, नए दृष्टिकोण भी देती हैं। ये पांच किताबें करियर ग्रोथ, आत्मविश्वास, नेतृत्व, मानसिक संतुलन और जीवन के उद्देश्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहरी समझ विकसित करती हैं। ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए ये किताबें प्रेरणा और मार्गदर्शन का बेहतरीन स्रोत बन सकती हैं।
