Homemade Face Scrub: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और महिलाएं अपनी स्किन की खास देखभाल करना शुरू कर चुकी हैं। क्योंकि हर किसी की ख्वाहिश होती है उसकी स्किन ग्लो करे और हमेशा चमकदार बनी रहे। स्किन की देखभाल के लिए ज्यादातर महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा पार्लर में भी हजारों रुपये खर्च करती हैं। लेकिन कई बार पार्लर जाने का बिल्कुल वक्त नहीं मिल पाता। ऐसे में किचन में रखी ये चीजें आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप घर पर ही पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं।
चीनी और नारियल तेल स्क्रब
स्क्रब तैयर करने के लिए सबसे पहले पिसी हुई चीनी में नारियल का तेल मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और सर्कुलर मोशन में मालिश करें। थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आप घर पर पार्लर जैसी निखरी त्वचा पा सकेंगी।
चीनी और शहद
फेस स्क्रब तैयार करने के लिए सबसे पहले चीनी में शहद मिक्स करके इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिलेगा।
चीनी और कॉफी
चीनी और कॉफी स्किन को डिटॉक्सिफाई करने का काम करता है। इसके लिए चीनी, कॉफी और जैतून के तेल को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। नियमित रूप से ऐसा करने से चेहरे पर निखार आएगा और साथ ही दाग धब्बे दूर होंगे।
चीनी और नींबू स्क्रब
चीनी और नींबू स्क्रब तैयार करने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच चीनी लें और फिर उसमें जैतून का तेल मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इससे चेहरे के सारे दाग-धब्बे दूर होंगे।
