मैदा-सूजी के बिना घर पर बनाएं हेल्दी देसी पास्ता, Home Kitchen वालीं ब्रिष्टि ने बताया होममेड पास्ता कैसे बनाते हैं

Homemade Pasta Recipe In Hindi: अगर आपको भी पास्ता पसंद है, लेकिन बाजार वाला अनहेल्दी नहीं खाना, तो शेफ ब्रिष्टि की बताई गई होममेड पास्ता की आसान रेसिपी आपके बहुत काम आ सकती है। एक वीडियो में उन्होंने बिना मैदा और सूजी के पास्ता बनाने का आसान तरीका और कुछ जरूरी टिप्स भी शेयर किए हैं, जिससे आप आसानी से रेस्टोरेंट जैसा पास्ता घर पर बना सकते हैं।

Homemade Pasta Recipe In Hindi: आजकल पास्ता और चाउमीन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के पसंदीदा फूड बन चुके हैं। हालांकि इनमें अक्सर मैदा का इस्तेमाल होता है, जिसे रोजाना खाना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। ऐसे में अगर आप कुछ टेस्टी लेकिन थोड़ा हेल्दी बनाना चाहते हैं तो चावल के आटे से बना यह खास पास्ता एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यूट्यूबर Bristi Kumari ने अपने चैनल Home Kitchen पर शेयर की गई खास वीडियो में इस पास्ता की रेसिपी बताई गई है। यह डिश स्वाद में शानदार होने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान है। खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री लगभग हर घर में आसानी से मिल जाती है।

होममेड पास्ता रेसिपी

चावल के आटे से ऐसे बनाएं हेल्दी पास्ता

इस रेसिपी की शुरुआत चावल के आटे से होती है। सबसे पहले एक पैन में लगभग एक कप पानी गर्म करें। इसमें आधा छोटा चम्मच नमक और थोड़ा सा तेल डाल दें। जब पानी अच्छी तरह उबलने लगे तो उसमें एक कप चावल का आटा डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें, ताकि आटा पानी में अच्छी तरह मिल जाए। कुछ ही मिनटों में यह मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा। जब आटा अच्छी तरह पककर एकसार हो जाए तो गैस बंद कर दें और पैन को ढककर कुछ देर के लिए रख दें, ताकि मिश्रण थोड़ा ठंडा होकर सेट हो सके।

End of Feed