लाइफस्टाइल

पाना चाहती हैं बेदाग और निखरी त्वचा तो किचन में रखी ये दो चीजों को मिलाकर लगाएं, डेड स्किन सेल्स आएंगे बाहर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 6, 2024, 07:50 AM IST

बदलते मौसम में स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि इस समय स्किन डल और बेजान होने लगती है। स्किन केयर के लिए ज्यादातर लोग केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि किचन में रखी इन दो चीजों को मिलाकर लगाने से स्किन बेदाग होती है।

Image

Homemade face pack for glowing skin

स्किन की सही देखभाल ना की जाए तो चेहरा डल और बेजान सा दिखने लगता है। स्किन केयर के लिए ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं या फिर पार्लर के चक्कर लगाते हैं। लड़कियां पार्लर से महंगे फेशियल के जरिए बेगाद और निखरी त्वचा पाना चाहती हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि घर के किचन में रखी कुछ चीजों को चेहरे पर लगाने से बेदाग और निखरी त्वचा मिल सकती है। आज हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अगर चेहरे पर लगाया जाए तो कुछ ही दिनों में बेदाग और निखरी त्वचा मिल सकती है। यहां जानिए सिर्फ 2 चीजों को मिलाकर कौनसे फेस पैक तैयार किया जा सकता है।

Face Packs For Clear Skin - क्लियर स्किन के लिए फेस पैक्स

दही और बेसन

दही और बेसन का फेस पैक लगाने से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद मिलती है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच बेसन लें और उसमें 2 चम्मच दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और सूखने के बाद इसे धो लें। स्किन चमक उठेगी।

कॉफी और शहद

निखरी और साफ त्वचा पाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच कॉफी पाउडर लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर दोनों को मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 10-15 मिनट तक इसे लगाकर रखें। बाद में साफ पानी से चेहरा धो लें।

एलोवेरा और गुलाबजल

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल में गलुबाजल की कुछ बूंदे मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 20 से 25 मिनट बाद इसे धोकर हटा लें। हफ्ते में दो बार कम से कम इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

पपीते का फेस मास्क

इसके लिए पपीते के गूदे में फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इस फेस पैक को धो लें। इससे चेहरे पर निखार आएगा और त्वचा मुलायम बनेगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article