बाल किसी भी व्यक्ति की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन सोचिए अगर आपके बाल दो मुंहे हो जाए या फिर डैमेज हो जाए। दो मुंहे बालों की समस्या एक आम समस्या है। इससे ज्यादातर महिलएं परेशान रहती हैं। बालों के अंतिम छोर में जब दो या उससे अधिक सिरे निकल जाते हैं,उसे दो मुंहे बाल कहा जाता है। बालों के दो मुंहे होने से बाल बेजान और कमजोर होकर टूटने लगते हैं। दो मुंहे बालों की वजह से इनकी ग्रोथ भी रूक जाती है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के टिप्स अपनाती हैं। लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से दो मुंहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं।
ट्रिमिंग
ट्रिमिंग दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने का सबसे प्रभावी तरीका है। हर 6-8 हफ्तों में अपने बालों को हल्का ट्रिम करवाएं। इससे दो मुंहे सिरे कट जाएंगे और बालों को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
बालों को मॉइस्चराइज़ करें
रूखे बाल दो मुंहे होने की अधिक संभावना रखते हैं। अपने बालों को हाइड्रेटेड रखने के लिए नियमित रूप से कंडीशनर और हेयर मास्क का उपयोग करें। इसके अलावा नारियल तेल, आर्गन तेल, या जोजोबा तेल जैसे नेचुरल तेलों से हफ्ते में एक या दो बार मालिश करें।
हीट स्टाइलिंग कम करें
हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन का ज्यादा इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचाता है और उन्हें रूखा बनाता है, जिससे दो मुंहे बाल होते हैं। यदि आपको हीट स्टाइलिंग का उपयोग करना ही है, तो हमेशा हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का उपयोग करें।
बालों को धीरे से सुलझाएं
गीले बाल अधिक कमजोर होते हैं। जब बाल गीले हों, तो उन्हें मोटे दांतों वाली कंघी से धीरे-धीरे सुलझाएं, सिरों से शुरू होकर जड़ों की ओर बढ़ें। बालों को जोर से ब्रश या कंघी न करें, खासकर जब वे गीले हों।
