लाइफस्टाइल

डार्क सर्कल्स खूबसूरती में लगा रहा है सेंध, तो आज ही अपना लें ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 6, 2024, 06:52 AM IST

अगर आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो गए हैं और इससे छुटकारा पाने के नुस्खे ढूंढ रहे हैं तो हम यहां कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home remedies to remove dark circles

आजकल की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी केयर करना ही भूल गए हैं। जिसका सीधा असर चेहरे पर देखने को मिलता है। स्किन की सही देखभाल ना करने, बहुत अधिक तनाव और पर्याप्त नींद ना लेने के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने लगते हैं। ये डार्क सर्कल्स चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं। डार्क सर्कल्स देखने में भी काफी भद्दे लगते हैं। कई बार डार्क सर्कल्स आत्मविश्वास में कमी का भी कारण बन जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिलता। ऐसे में घरेलू नुस्खे आपके लिए काम आ सकते हैं। कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप आंखों के नीचे आए काले घेरे को कम कर सकते हैं।

डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय - Home remedies to remove Dark Circles in Hindi

गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। साथ ही इससे त्वचा की रंगत साफ होती है। ऐसे में अगर आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सिर्फ हर रात सोने से पहले गुलाब जल की कुछ बूंदों को डार्क सर्कल्स पर लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क दिखेगा।

आलू का रस

आंखों के नीचे के काले घेरे को हटाने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू के रस को डार्क सर्कल वाली जगह पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

नारियल तेल

नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए नारियल तेल की कुछ बूंदों को हल्के हाथों से आंखों के नीचे डार्क-सर्कल वाली जगह पर 1 से 2 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे पानी से धो लें।

बादाम का तेल

सोने से पहले बादाम के तेल को आंखों के नीचे लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इसे रातभर के लिए लगा रहने दें और सुबह इसे धो लें। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article