बरसात के मौसम में महिलाएं एड़ियों के फटने से काफी ज्यादा परेशान रहती हैं। वहीं कई बार इनसे खून भी निकलने लगते हैं। फटी एड़ियों की वजह से चलने में काफी दिक्कत होती है। फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग क्रैक क्रीम समेत कई टिप्स फॉलो करते हैं। हालांकि इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
Home remedies to get rid of cracked heels
गरम पानी और नमक का घोल
यह सबसे आसान और प्रभावी तरीकों में से एक है। इसके लिए एक टब या बाल्टी में गुनगुना पानी लें और उसमें एक बड़ा चम्मच सेंधा नमक या सामान्य नमक मिलाएं। अब अपने पैरों को 15-20 मिनट तक इस पानी में डुबोकर रखें। यह आपकी त्वचा को नरम करेगा और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करेगा। इसके बाद प्यूमिक स्टोन से धीरे-धीरे रगड़ें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं।
शहद और गरम पानी
शहद एक नेचुरल humectant और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इसके लि गरम पानी में कुछ चम्मच शहद मिलाकर अपने पैरों को उसमें 15-20 मिनट तक डुबोएं। यह आपकी एड़ियों को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा।
नारियल का तेल
नारियल का तेल स्किन के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर माना जाता है। रात को सोने से पहले अपनी फटी एड़ियों पर नारियल का तेल लगाकर सोने से फटी एड़ियों से छुटकारा मिल सकता है। यह तेल त्वचा में गहराई तक जाकर उसे नमी देता है और फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद करता है।
ग्लिसरीन और गुलाब जल
ग्लिसरीन नमी बनाए रखने में मदद करता है, जबकि गुलाब जल त्वचा को मुलायम बनाता है। इसके लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाकर अपनी फटी एड़ियों पर लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें या कम से कम कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें।
