बालों का झड़ना इन दिनों एक आम समस्या है। इससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम यहां कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जो हेयर फॉल कंट्रोल कर बालों की ग्रोथ में मददगार साबित हो सकता है।
प्याज का रस
प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों की ग्रोथ में सहायक साबित होता है। इसके लिए प्याज का रस निकाल लें और फिर इसे गंजे सिर पर लगाएं। 20 से 30 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। फिर सिर को धो लें।
आंवला
आंवला बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। इसके लिए आंवला पाउडर को नारियल के तेल में मिलाकर इसे सिर पर लगाएं। हफ्ते में दो से तीन बार इसे लगाएं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल बालों को पोषण देने का काम करता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को गंजे सिर पर लगाएं और 1 घंटे के लिए इसे छोड़ दें। फिर बालों को धो लें। ऐसा करने से नए बाल उग आएंगे।
