लाइफस्टाइल

पिगमेंटेशन की होगी परमानेंट छुट्टी, बस अपनाकर देखें ये घरेलू उपाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 18, 2025, 11:04 AM IST

पिगमेंटेशन यानी चेहरे पर काले धब्बे या झाइयां होना एक आम समस्या है, जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपानते हैं। ये नुस्खे आपकी रसोई में मौजूद चीजों से ही तैयार किए जा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (Image: istock)

स्किन प्रॉब्लम्स से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। इनमें सबसे आम है चेहरे परझाइयों का आना। झाइयां चेहरे की सुंदरता को कम कर सकती हैं। झाइयों से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप चेहरे की झाइयों से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं किन घरेलू नुस्खे से पिगमेंटेशन से छुटकारा मिल सकता है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में मौजूद 'एलोसीन' नामक एक नेचुरल कंपाउंड मेलेनिन के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है। रात में सोने से पहले फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं और सुबह ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से झाइयों को कन करने में मदद मिलेगी।

आलू का रस

आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं। एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और रूई की मदद से इसे पिगमेंटेशन वाली जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें। जल्द फर्क दिखेगा।

हल्दी और दूध का पेस्ट

हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। एक चम्मच हल्दी पाउडर को दूध या दही में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें।

दही और शहद

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करता है, और शहद त्वचा को नमी देता है। इसके लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

नींबू और शहद

नींबू विटामिन C का एक अच्छा स्रोत है, जो त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे 10 मिनट तक लगाकर रखें, फिर धो लें। इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article