Holi Recipes in Hindi: झटपट बनाएं और सर्व करें मटर की खीर और नमक पारे- जानें दोनों की आसान रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2023, 05:16 AM IST

Holi Recipe : होली पर अगर आप अपने मेहमानों को कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खिलाना चाहते हैं, तो मटर से तैयार खीर खिलाएं। यह काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। वहीं, मुंह का स्वाद बदलने के लिए आप अपने मेहमानों को मटर की खीर और नमकपारे का कॉम्बिनेशन सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैंं इनकी खास रेसिपी-

KEY HIGHLIGHTS
  • होली पर मेहमानों को खिलाएं मटर से बनी खीर
  • झटपट मेहमानों के लिए बनाएं स्वादिष्ट नमकपारे
  • मटर का खीर बनाना है बहुत ही आसान


Holi Recipe : होली में घर आए मेहमानों के लिए अगर आपने अभी तक कुछ भी बनाया नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। होली की तैयारियों के बीच आप झटपट बनने वाली मटर की खीर और नमकपारे अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। इन दोनों की रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है। साथ ही यह काफी ज्यादा स्वादिष्ट भी होते हैं। आज हम आपको इन लेख में झटपट बनने वाली इन दो खास रेसिपी के बारे में बताएंगे, तो इंतजार किस बात का जल्दी नोट कीजिए ये खास रेसिपी-

Holi Recipes in Hindi

मेहमानों को सर्व करें नमकपारे और मटर की स्वादिष्ट खीर

झटपट कैसे बनाएं नमकपारे

आवाश्यक सामग्री

मैदा या आटा - 1 कप

सूजी - आधा कप

नमक- स्वादानुसार

अजवाइन - 1 टीस्पून

कलौंजी - 1 टीस्पून

तेज - जरूरत के अनुसार

विधि

नमकपारे बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप मैदा या फिर आटा लें। इसमें आधा कप सूजी (सूजी से नमक पारे क्रिस्पी बनेंगे) मिक्स करें। अब इसमें 2 से 3 चम्मच तेल, नमक, अजवाइन और कलौंजी मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने हाथों से 5 मिनट के लिए मलें। अब इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिक्स करके अच्छे से गूंथ लें। अब इस गंथे हुए आटे की लोई बनाकर बेलें। ध्यान रखें कि रोटी थोड़ी मोटी होनी चाहिए। इसके बाद इसे चाकू की मदद से अपना मनचाहा आकार लें। इस दौरान आपको 1 कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए डालना है। इसके बाद कटे हुए नमकपारे को इस तेल में क्रिस्पी होने तक तलें। लीजिए नमकपारे तैयार हैं। अब आप इसे अपने मेहमानों को सर्व कीजिए।

End of Feed