Hariyali Teej Mehndi Design (तीज मेहंदी डिजाइन फोटो): हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र तो खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करने के लिए करती हैं। आज हरियाली तीज है। ऐसे में तीज की व्रत-पूजा के साथ साथ सुहाग का श्रृंगार करने का भी खूब महत्व होता है। और हर श्रृंगार गोरे गोरे हाथों में लाल-लाल मेहंदी रचाए बिना अधूरा है। ऐसे में यहां देखें तीज 2024 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, मेहंदी डिजाइन फोटो, तीज की मेहंदी।
Latest Simple Easy Mehndi design Photo For Teej 2024
तीज के मौके पर लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी रचानी है, तो आलिया भट्ट से लेकर कियारा आडवाणी तक की मांडला मेहंदी का इन दिनों खूब ट्रेंड चल रहा है। मांडला के साथ घंटी पैटर्न की ये मेहंदी बेहद सुंदर और स्टाइलिश लुक देती है। साड़ी या सूट संग ऐसी वाली मेहंदी गजब लगेगी।
तीज के लिए कोई ट्रेडिशनल स्टाइल की मेहंदी का डिजाइन खोज रहे हैं। तो फिर ये वाला डिजाइन सबसे बेस्ट हो सकता है, सावन की हरियाली तीज में भगवान शिव और मां गौरी को समर्पित मेहंदी रचाने से बेहतर क्या हो सकता है। तीज की पूजा करती महिला का डिजाइन भी बढ़िया है, भरवां स्टाइल की मेहंदी का ये डिजाइन इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।
सावन के झूले बहुत मशहूर हैं ऐसे में सावन मास की हरियाली तीज के जश्न में रौनक लगाने के लिए सुहागिन श्रृंगार के साथ ऐसे डिजाइन की मेहंदी का लुक एकदम गजब हो सकता है। गर्ल्स भी ऐसी मेहंदी रचाकर अपने होने वाले पतिदेव को प्रसन्न कर सकती हैं।
बहुत ही ज्यादा बेसिक ओल्ड स्कूल अरेबिक फूल के स्टाइल की मेहंदी का डिजाइन भी कुछ कम नहीं है। अगर आप बिगिनर हैं या मेहंदी कम पसंद करते हैं, तो शुभ शगुन के हिसाब से ऐसी मेहंदी का फूल रचाना बेस्ट हो सकता है।
चेक्स पैटर्न में फूल लड़ी वाली ये मेहंदी का डिजाइन भी एकदम गजब ही है। आपको जरूर ही हरियाली तीज पर इन सारी लेटेस्ट, सिंपल, ईजी मेहंदी डिजाइन्स फोटो में से अपनी पसंद की मेहंदी का डिजाइन चुन लेना चाहिए।
