Happy Weekend Wishes, Quotes and Messages: आज शनिवार है और कल रविवार। इन दोनों दिन का हर किसी को इंतजार रहता है। पूरे सप्ताह बहुत काम करने के बाद जब वीकेंड आता है तो हर कोई मस्ती और रिलेक्स के मूड में रहता है। कोई घूमने की प्लानिंग करता है तो कोई घर पर ही चिल करने की। वीकेंड कोई त्यौहार नहीं है लेकिन हर पांच दिन बाद चेहरों पर मुस्कान लाता है। लोग अपने-अपने तरीके से वीकेंड एंजॉय करते हैं। यही वजह है कि वीकेंड पर लोग एक दूसरे को विश करने लगे हैं। कई लोग अपने दोस्तों और करीबियों को वीकेंड विश करना बिलकुल भूल नहीं भूलते, जिससे रिश्तों में ताजगी बरकार रहती है। अगर आप भी अपनों को अलग अंदाज में हैप्पी वीकेंड कहना चाहते हैं तो इन दिलस्प मैसेज और कोट्स को शेयर कर सकते हैं।
Weekend whatsapp Messages, Quotes, Socia media status
भीगे मौसम की खुशबु हवाओं में हो
आपका एहसास इन फिजाओं में हो
सदा रहे आपके होंठो पर मुस्कुराहट
काश, इतना असर मेरी दुआओं में हो
(हैप्पी वीकेंड)
कोहरे से एक अच्छी बात ये सीख सकते हैं कि
जीवन में जब कोई रास्ता न दिखे
तब हमें धीरे-धीरे चलना चाहिए
(हैप्पी वीकेंड)
मुस्कुराने के मकसद न ढूंढो
वरना जिंदगी यूं ही कट जाएगी
कभी बेवजह भी मुस्कुरा कर देखो
आपके साथ साथ जिंदगी भी मुस्कुराएगी
(हैप्पी वीकेंड)
कामयाबी के हर शिखर पर आपका नाम हो
आपके हर कदम पर दुनिया का सलाम हो
आप जिंदगी की हर परीक्षा में हों सफल
कभी परेशानी का घर पर न कोई काम हो
(हैप्पी वीकेंड)
एक पल पूरे दिन को बदल सकता है
एक दिन पूरे जीवन को बदल सकता है
और एक जीवन पूरी दुनिया को बदल सकता है
(हैप्पी वीकेंड)
तमन्नाओ से भरी हो जिंदगी
ख्वाहिशों से भरा हो हर पल
दामन भी छोटा लगने लगे
इतनी खुशियां दे आने वाला पल
(हैप्पी वीकेंड)
फूलों की वादियों में हो बसेरा आपका
सितारों के आंगन में हो घर आपका
दुआ है एक दोस्त की एक दोस्त को
कि तुझसे भी खूबसूरत हो मुकद्दर आपका
(हैप्पी वीकेंड)
श्रद्धा से ज्ञान, विनम्रता से मान
और योग्यता से स्थान मिलता है
जिन लोगों के पास ये तीनों होते हैं
उन्हें हर जगह मान-सम्मान मिलता है
(हैप्पी वीकेंड)
खुदा हर बुरी नजर से बचाए आपको
चांद सितारों से ज्यादा सजाए आपको
दुख क्या होता है ये कभी पता न चले
खुदा जिंदगी में इतना हँसाए आपको
(हैप्पी वीकेंड)
