Thursday Guruvaar ki Shayari in Hindi: गुरुवार के दिन की शुरुआत को कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। गुरुवार हफ्ते का मध्य होता है और साथ ही वीकेंड का काउंटडाउन भी शुरू हो । कई लोग इस दिन के बाद से ही वीकेंड का इंतजार करने लगते हैं। वहीं, हिंदू मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन संसार के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu Day) के भी आप उपाय करके उनकी विशेष कृपा भी प्राप्त कर सकते हैं। गुरुवार के दिन आप कुछ सुविचारों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का दिन भी बना सकते हैं।
गुरुवार हफ्ते का चौथा दिन होता है। इसे कई लोग मिड वीक भी कहते हैं। गुरुवार बीत जाने के बाद से ही वीकेंड की चहलकदमी शुरू हो जाती है। गुरुवार के दिन आप भगवान विष्णु की खास पूजा कर सकते हैं। ऐसे में आप कुछ मैसेज के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों और खास लोगों को सुविचार, मैसेज, शायरी और कोट्स के जरिए आप अपने दोस्तों का दिन बना सकते हैं। आप इन मैसेज को अपने फेसबुक, वॉट्सऐप या अन्य माध्यम में भी बतौर स्टेट्स लगा सकते हैं। देखिए ये शायरियां।
Thursday Shayari in Hindi
'ऊंचाई की और बढ़े तो कभी भी साथियों की उपेक्षा न करे, नीचे की और जाते समय यही साथी आपकी मदद करेंगे। गुड मॉर्निंग गुरुवार'
'बीता हुआ कल बदला नहीं जा सकता, लेकिन आने वाला कल हमेशा आपके हाथ में होता है। सुप्रभात'
जब आंखों में अरमान लिया,
मंजिल को अपना मान लिया,
है मुश्किल क्या आसान क्या
जब ठान लिया तो ठान लिया।
दुनिया में दान जैसी कोई संपत्ति नहीं,
लालच जैसा कोई दूसरा रोग नहीं,
अच्छे स्वभाव जैसा कोई आभूषण नहीं,
संतोष जैसा, दूसरा कोई भी सुख नहीं।
शुभ गुरुवार।
रूकावटे आती है सफलता की राह में
यह कौन नहीं जानता
फिर भी वह मंजिल पा ही लेता है
जो हार नहीं मानता।
आपका गुरुवार शुभ हो।
जहां सज्जन होते है, वहां संवाद होता है,
जहां दुर्जन होते है, वहां विवाद होता है।
गुरुवार की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
जीवन आपको वो नहीं देता,
जो आपको चाहिए,
बल्कि आपको वो मिलता है
जिसके आप काबिल होते हैं।
आपका गुरुवार शुभ हो।
खुद से जीतने की जिद है,
मुझे खुद को ही हराना है,
मैं भीड़ नहीं हूं दुनिया की
मेरे अंदर इक जमाना है।
अपने आप कुछ नहीं होता है,
कुछ तो करना ही पड़ेगा।
जंग जीतने के लिए आपको,
थोड़ा तो लड़ना ही होगा।'
आपका गुरुवार शुभ हो।
दो शब्द ही कहो
लेकिन प्रभावी होने चाहिए,
शब्द शांत ना रहें,
लोगों पर हावी होने चाहिए।
शुभ गुरुवार।
आप इन मैसेज, शायरी और कोट्स को अपने करीबियों को भेजकर उनका दिन बना सकते हैं।
