लाइफस्टाइल

Sunday Morning Wishes: दोस्तों का रविवार बनाए बेहद खास, दोस्तों और प्रियजनों को भेजें ये खास मैसेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2022, 07:10 AM IST

Happy Sunday good morning wishes: रविवार का दिन यानी छुट्टी का दिन। परिवार के साथ वक्त बिताना, पिकनिक, मूवी टाइम और पूरे हफ्ते शारिरिक और मानसिक थकान उतारने वाला दिन। इस दिन का इंतजार हर कोई पूरे हफ्ते करता है। रविवार के दिन आप कुछ खास मैसेज भेजकर अपने करीबियों को विश कर सकते हैं।

Image

Sunday Morning

Happy Sunday morning wishes, messages and Quotes: रविवार का दिन यानी छुट्टी का दिन। इस दिन का इंतजार हर कोई पूरे हफ्ते करता है। छुट्टी का दिन, फैमिली टाइम, पिकनिक, शॉपिंग, मूवी और पूरे हफ्ते की थकान रविवार को ही मिटती है। रविवार के दिन यदि आप अपने करीबियों को सुबह गुड मॉर्निंग कहते हैं तो उनका दिन और भी खास बना सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही संदेश बता रहे हैं, जिससे आप अपने दोस्तों और करीबियों का रविवार का दिन बन सकते हैं बेहद खास।

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन सूर्य देवता का होता है। सूर्य देवता को ही रवि कहा जाता है। रविवार का दिन खास बनाने के लिए आप यहां पर दिए गए कुछ विशेज को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वॉट्सऐप के जरिए भेज सकते हैं। इसके अलावा आप ये मैसेज अपने वॉट्सऐप पर भी लगा सकते हैं। यहां पर देखें रविवार के विशेज।

Sunday Good Morning Wishes

सुबह-सुबह सूरज नजर आया,

पहली किरण से उसने सबको जगाया,

जग कर सो गए सब लोग,

क्योंकि कैलेंडर पर आज संडे का

दिन नजर आया,

आप सभी के लिए रविवार का दिन शुभ हो।

आओ सब लोग कुछ सीखे आज,

कुछ नया करने पर जोर देते है आज,

रविवार का दिन है प्यारा,

कुछ वक्त साथ बिताते है आज,

शुभ रविवार सुप्रभात।

एक ही तो दिन है,

जो मुझे समझता है,

एक रविवार का दिन छोड़ के,

बाकि सभी दिन सिर्फ काम पर बुलाते है,

रविवार का दिन शुभ रहे।

सुबह सुबह जब निकला मैं बाहर,

मौसम बड़ा सुहाना सा था,

सूरज की पहली किरण ने दिल छू लिया,

ये सूरज के रोशनी का ही किया कराया था,

शुभ रविवर सुप्रभात।

सुबह की वो ठंडी हवाएं,

कुछ कह गयी आज मुझे,

तेरी मौजूदगी का एहसास,

दिला गयी वो हवाएं मुझे,

हैप्पी संडे मॉर्निंग।

सुबह सुबह की ठंडी हवा,

और पंछियों का वो आवाज,

हरे भरे पेड़ का वो झूमना,

यार सच में दीन बना देता है,

हैप्पी संडे मॉर्निंग।

रविवार को रविवार ही मानिए

कुछ इच्छाएं परिवार की भी जानिए

काम काज तो जिंदगी भर का है,

कुछ अरमान दिल की पहचानिएं

Happy Sunday

न किसी के अभाव में जियो,

न किसी के प्रभाव में जियो,

जिंदगी केवल आपकी है,

बस अपने मस्त स्वभाव में जियो।

शुभ रविवार।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article