लाइफस्टाइल

Propose Day Wishes in Hindi: अपनी मोहब्बत का करें इजहार, इन रोमांटिक मैसेजेस से प्रपोज डे को बनाएं यादगार

Propose Day Quotes, Propose Day Wishes My Love: हर प्रेमी युगल की कोशिश होती है कि प्रपोज डे (Propose Day 2026 Wishes) के दिन को यादगार बनाया जाए। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें प्रपोज डे के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी, विशेज हिंदी में:

Propose Day Images, Propose Day Good Morning Images

हैप्पी प्रपोज डे विशेज इन हिंदी (Photo: Freepik)

Happy Propose Day Wishes in Hindi 2026: आज वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन है। यह दिन प्रपोज डे के तौर पर मनाया जाता है। ऐसी रवायत है कि आज के दिन लोग अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं। सामने वाले को अपने दिल की बात बयां करने के बहुत से तरीके हैं। कोई प्यार भरे मैसेज से अपने प्यार को प्रपोज करता है तो कोई गुलाब के फूल देकर। जो पहले से रिलेशनशिप में हैं वो भी एक दूसरे को प्रपोज डे पर विश करते हैं। हर प्रेमी युगल की कोशिश होती है कि प्रपोज डे के दिन को यादगार बनाया जाए। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें प्रपोज डे के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी, विशेज हिंदी में:

प्रपोज डे विशेज फॉर गर्लफ्रेंड (Propose Day Wishes for Girlfriend)

1. अल्फाज कम हैं पर जज्बात बहुत गहरे हैं,

मेरे दिल के हर कोने पर सिर्फ तुम्हारे पहरे हैं।

हैप्पी प्रपोज डे 2026

2. कसूर तो था ही इन निगाहों का,

जो चुपके से दीदार कर बैठा,

हमने तो खामोश रहने की ठानी थी,

पर बेवफा ये जुबान इजहार कर बैठा।

Happy Propose Day!

प्रपोज डे कोट्स (Propose Day Quotes 2026)

3. नहीं जाऊंगा छोड़कर तुझे तन्हा कभी,

तेरे बिना अधूरी है मेरी हर खुशी,

तेरे नाम की धड़कनें चलती रहेंगी,

मेरा प्यार रहेगा हमेशा सही!

हैप्पी प्रपोज डे 2026

4. क्या तुम मेरी ज़िंदगी का हिस्सा बनोगी?

मेरे साथ हर सफर में खड़ी रहोगी,

तुमसे ही रोशन होगी मेरी दुनिया,

क्या तुम मेरी हमसफ़र बनोगी?

Happy Propose Day 2026

5. तेरी मुस्कुराहट मेरी पहचान है,

तेरी खुशी ही मेरी जान है।

कुछ भी हो जाए इस जिंदगी में,

बस याद रखना तू ही मेरा अरमान है।

Happy Propose Day 2026

Propose Day Wishes for Wife

6. न मुझे कोई शहजादा चाहिए,

न मुझे कोई रानियों का ताज चाहिए।

मिले जो मुझे उम्र भर का साथ तेरा,

बस वही प्यारा सा एहसास चाहिए।

हैप्पी प्रपोज डे 2026

7. उन्हें चाहना हमारी कमजोरी है,

उनसे कह नहीं पाना हमारी मजबूरी है,

वो क्यों नहीं समझते हमारी खामोशी को,

क्या प्यार का इजहार इतना जरूरी है।

Happy Propose Day!

8. तुम्हारी आंखों में पूरी कायनात दिखती है,

क्या इस कायनात का हिस्सा मुझे बनाओगे?

Happy Propose Day 2026

9. तुम मेरी वो अधूरी ख्वाहिश हो,

जिसे मैं हर दुआ में मुकम्मल मांगती हूं।

हैप्पी प्रपोज डे

10. चलो आज ये दुनिया बांट लेते हैं,

तुम मेरे और बाकी सब तुम्हारा।

हैप्पी प्रपोज डे मेरे प्यारॉ

11. बनकर तेरा साया तेरा साथ निभाऊंगा,

तू जहां भी जाएगी पीछे-पीछे आऊंगा।

हकीकत में तो हम मिल ही चुके हैं,

अब उम्र भर के लिए तेरा होना चाहूंगा।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Suneet Singh
Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article