लाइफस्टाइल

New Year Poem Kumar Vishwas: न्यू ईयर पर डॉ. कुमार विश्वास की कविता- इसी साल हम सब में सूरज झांकेगा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 31, 2022, 01:16 PM IST

New Year Poem Dr Kumar Vishwas: नए साल पर एक दूसरे को बधाई संदेश भेजे जाते हैं। वहीं कुछ लोग कविताओं के जरिए Happy New Year बोलना पसंद करते हैं। आज हम आपको डॉ. कुमार विश्वास की नववर्ष की कविता बता रहे हैं जिसका अर्थ गहरा है।

Image

New Year Poem Kumar Vishwas: न्यू ईयर पर डॉ. कुमार विश्वास की कविता- इसी साल हम सब में सूरज झांकेगा

New Year Poem Dr Kumar Vishwas: नए साल पर एक दूसरे को बधाई संदेश भेजे जाते हैं। लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को नए साल की शुभकामनाएं फेसबुक, वाट्सऐप और इंस्टाग्राम के माध्यम से देते हैं। वहीं कुछ लोग कविताओं के जरिए Happy New Year बोलना पसंद करते हैं। देश के तमाम कविओं ने नए साल पर आशा से भरी कविताएं लिखी हैं। आज हम आपको डॉ. कुमार विश्वास की नववर्ष की कविता बता रहे हैं जिसका अर्थ गहरा है। डॉ. कुमार विश्वास की ये कविता काफी फेमस है और मंच पर इसकी काफी फरमाहिश होती है।

कविता के जरिये कुमार विश्वास की न्यू ईयर विश

“इस साल न हो पुर-नम आँखें, इस साल न वो खामोशी हो

इस साल न दिल को दहलाने वाली बेबस-बेहोशी हो

इस साल मुहब्बत की दुनिया में, दिल-दिमाग की आँखें हों

इस साल हमारे हाथों में आकाश चूमती पाँखें हों

ये साल अगर इतनी मुहलत दिलवा जाए तो अच्छा है

ये साल अगर हमसे हम को, मिलवा जाए तो अच्छा है

चाहे दिल की बंजर धरती सागर भर आँसू पी जाए

ये साल मगर कुछ फूल नए खिलवा जाए तो अच्छा है

ये साल हमारी कि़स्मत में कुछ नए सितारे टाँकेगा

ये साल हमारी हिम्मत को कुछ नई नज़र से आँकेगा

इस साल अगर हम अम्बर से दुःख की बदली को हटा सके

तो मुमकिन है कि इसी साल हम सब में सूरज झाँकेगा।”

dr kumar vishwas new year poem

Dr Kumar Vishwas New Year Poem

खुद शेयर की थी कुमार विश्वास ने ये कविता

लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने इस कविता को खुद कई बार सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मंच पर वो इस कविता को जब सुनाते हैं तो दर्शक भावुक हो जाते हैं। इस कविता में कसक के साथ उम्मीद हैं। जो बीत गया जो ठीक लेकिन आने वाला वक्त रोशनी से सराबोर होगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article