Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: इस साल करवा चौथ का त्योहार आज यानी 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। करवा चौथा का दिन शादीशुदा जोड़ों के लिए बेहद खास दिन होता है। पारंपरिक तौर पर पत्नी अपने पती की लंबी आयु के लिए दिनभर व्रत रखती है। जिसके साथ ही रात पत्नी रात को चांद को देखने के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं। इस दिन पति अक्सर अपनी पत्नी को कई गिफ्ट भी देते हैं। इस आर्टिकल में ऐसी कुछ शायरियों की ओर नजर डालते हैं जो आप अपने पार्टनर को भेज सकते हैं।
करवा चौथ का त्योहार
इन शायरियों को जरूर भेजें-
करवा चौथ आया है, खुशियाँ हज़ार लाया है,
हर सुहागन ने चाँद से, थोड़ा सा रूप चुराया है।
खुलेआम Kiss करना हमारी संस्कृति में नहीं,
‘I Love U’ कहने में वो शर्माती है,
वो चाहती है बहुत कुछ कहना,
पर ‘जल्दी घर आ जाना’
बस यही कह पाती है!!
करवाचौथ तो बहाना है,
असली मकसद तो पति को याद दिलाना है…
कि कोई है,
जो उसके इंतजार में दरवाजे पर
टकटकी लगाए रहती है,
पति के इंतज़ार में…
सदा आँखें बिछाए रहती है!!
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
करवाचौथ का पावन व्रत पियाजी आपके लिए मैंने किया है,
क्यूंकी आप ही के प्रेम और सम्मान ने जीवन को नया रंग दिया है।
आज फिर आया है मौसम प्यार का,
ना जाने कब होगा दीदार चाँद का,
पिया मिलन की रात है ऐसी आयी,
आज फीर निखरेगा रूप मेरे यार का।
करवा चौथ पर शानदार शायरी
सुबह से भूखी है,
उसका गला भी सूखा जाता है,
इस पर उसका कोई जोर नहीं,
उसे प्यार जताने का
बस यही तरीका आता है!!
अपने हाथों में चूड़ियाँ सजाये ,
माथे पर अपने सिन्दूर लगाए ,
निकली हर सुहागन चाँद के इंतज़ार में ,
भगवान उनकी हर मनोकामना पूरी करे
आप दोनों की जोड़ी कभी न टूटे,
खुदा करे आप एक दूसरे से कभी न रूठें,
युहीं एक होकर,
आप ये जिंदगी बिताये,
कि आप दोनों की खुशियाँ,
एक पल के लिए भी न छूटे!
शुभ करवा चौथ!
करवा चौथ पर शायदी
चाँद आएगा सनम,
बस तुम्हारा इंतजार है,
बैठे है राहों पर निगाहें लगा के,
और दिल बेकरार है!
करवा चौथ पर पति के लिए व्रत रखकर पत्नी अपना पूरा फर्ज निभाती है। इस मौके पर पति को भी अपनी वाइफ को खुश रखना चाहिए।
