Happy Friendship day Wishes for Husband in Hindi (पति के लिए मित्रता दिवस के शुभकामना संदेश): पति के साथ दोस्ती का ही तो प्यारा सा रिश्ता होता है। इसमें रोमांस है, रूठना मनाना है, प्यार है, नोक झोंक है और है ढेर सारा अपनापन और भरोसा। इस फ्रेंडशिप डे अगर आप अपने पति यानी हसबैंड को विश करना चाहती हैं तो ये रोमांटिक, प्यारे, क्यूट, खुशनुमा और दिल छू जाने वाले भावुक संदेश आपका दिन बना देंगे। देखें आपके 'दिल के राजा' यानी पति को हैपी फ्रेंडशिप कहने का प्यारा और भावुक तरीका।
पति के लिए मित्रता दिवस के शुभकामनाएं संदेश (Pic: Canva)
Happy Friendship day Romantic, Cute, Happy Wishes for Husband in Hindi
1. तुम सिर्फ मेरे जीवनसाथी नहीं,
मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हो।
हर बात तुमसे कह देना ही
मुझे सबसे ज्यादा सुकून देता है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे मेरे हमसफर!
2. तुम्हारा साथ ऐसा है जैसे चाय में अदरक
थोड़े तीखे हो पर दिल को बहुत भाते हो!
हस्बैंड और मेरे बेस्ट फ्रेंड को फ्रेंडशिप डे मुबारक!
How to wish Husband Happy FriendShip Day in Hindi
3. तुमसे बहस करना, लड़ना,
फिर एक ही पल में हंस पड़ना —
यही तो है हमारी सुपर रोमांटिक फ्रेंडशिप!
फ्रेंडशिप डे मुबारक, मेरे झगड़ालू साथी!
4. तुम मेरी लाइफ के Google हो
हर सवाल का जवाब तुमसे ही मिलता है!
हैप्पी फ्रेंडशिप डे मेरे सॉल्यूशन हसबैंड!
5. जब भी कोई कहता है - बेस्ट फ्रेंड कौन है?
मुझे बस तुम्हारा नाम लेने में गर्व महसूस होता है।
पति + दोस्त का तुम परफेक्ट कॉम्बो हो!
फ्रेंडशिप डे की ढेर सारी शुभकामनाएं!
6. तुम्हारी हंसी मेरी सबसे प्यारी धुन है,
और तुम्हारा साथ मेरी सबसे बड़ी तसल्ली।
फ्रेंडशिप डे की ढेर सारी मोहब्बतें!
पति के लिए मित्रता दिवस के शुभकामनाएं संदेश
7. ना तुम होते तो हर दिन अधूरा लगता,
दोस्ती का मतलब ही अधूरा लगता।
तुम हो तो हर रिश्ता खूबसूरत है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे जानू!
8. तुम मेरी ज़िंदगी की वो WiFi हो,
जिसके बिना कुछ भी कनेक्ट नहीं होता।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे, मेरा नेटवर्किंग पार्टनर!
9. पति तो बहुत मिलते हैं,
लेकिन जो दिल से दोस्त बन जाए,
वो बहुत खास होते हैं।
तुम मेरी किस्मत हो, दोस्ती की इनाम हो।
Happy Friendship Day!
10. तुम्हारे बिना जिंदगी थी अधूरी,
तुमको पाकर हुई पूरी,
अगर तुम साथ हो तो सब मुमकिन है
तुम साथ हो जीवन खुशी है।
Happy Friendship Day My Best Half!
