
Happy Dussehra 2023 Wishes Images, Quotes: सियावर रामचंद्र की जय.. दशहरा पर अपनों को खास अंदाज में भेजें त्योहार की शभकामनाएं, देखें हैप्पी दशहरा विशेज, शायरी, कोट्स
Happy Dussehra 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन है। नौवे दिन की पूजा के बाद आज दशहरा मनाया जा रहा है। विजयदशमी या दशहरा की धूम देशभर में देखने को मिल रही है। विजयादशमी का त्योहार अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। इससे सीख मिलती है कि अधर्म कितना भी ताकतवर क्यों न हो, जीत हमेशा धर्म की ही होती है। हम सभी लोग जानते हैं कि दशहरे का त्योहार क्यों मनाया जाता है। दरअसल दशहरा के दिन ही भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण को युद्ध में पराजित किया था और माता सीता को उसके चंगुल से छुड़ाया था। इसी खुशी में दशहरा का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर लोग दोस्तों, सगे-संबंधियों को दशहरे की बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों को बधाईयां देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें दशहरा विशेज, कोट्स, शायरी, स्टेटस।