लाइफस्टाइल

April Fool Day 2025: गर्लफ्रेंड का बनाएं पोपट, आज अप्रैल फूल दिवस पर शेयर करें ये मजेदार चुटकुले और शायरी.. हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे सब

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 1, 2025, 06:39 AM IST

April Fool Day 2025: हर साल 1 अप्रैल के दिन पूरे विश्व में अप्रैल फूल डे मनाया जाता है। आज इस मजेदार मौके पर लोग शरारत करते हैं, लोगों को मुर्ख बनाते हैं। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड का पोपट बनाना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, शायरी शेयर कर सकते हैं।

Image

April Fool Day 2025

April Fool Day 2025 (अप्रैल फूल डे 2025): अप्रैल फूल दिवस, जिसे मूर्ख दिवस के नाम से भी जाना जाता है, हर साल 1 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन हंसी-मजाक और शरारतों का दिन है, जब लोग एक-दूसरे को मूर्ख बनाते हैं और मजेदार चुटकुले सुनाते हैं। एक कहानी के अनुसार, 16वीं शताब्दी में फ्रांस में जूलियन कैलेंडर से ग्रेगोरियन कैलेंडर में बदलाव के बाद यह दिन मनाया जाने लगा। जिन लोगों ने नया कैलेंडर स्वीकार नहीं किया, उन्हें मूर्ख बनाया गया। एक अन्य कहानी के अनुसार, 1381 में इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय और बोहेमिया की रानी एनी ने 32 मार्च को सगाई करने की घोषणा की, जिससे लोग मूर्ख बन गए। कुछ लोगों का मानना है कि अप्रैल फूल दिवस वसंत विषुव से जुड़ा हुआ है, जब मौसम में बदलाव होता है और लोग एक-दूसरे के साथ मजाक करते हैं। अप्रैल फूल दिवस का मुख्य उद्देश्य हंसी-मजाक और मनोरंजन है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को बेवकूफ बनाना चाहते हैं और अप्रैल फूल दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये मैसेज शेयर कर सकते हैं।

April Fool Day 2025 Funny messages for Girlfriend

1. लड़कियों से दिल लगाना फिजूल है,

लड़कियों के पीछे जाना फिजूल है,

अगर किसी दिन लड़की ने कह दिया आई लव यू,

तो समझ लेना उस दिन अप्रैल फूल है।

2. मूर्खता के सबसे खास पर्व पर मूर्खों के शहंशाह को तहे दिल से

'अप्रैल फूल डे' की हार्दिक शुभकामनाएं

3. गुलाब का फूल बागों में खिल रहा है,

चमेली का फूल चमन में महक रहा है,

कमल का फूल पानी में तैर रहा है,

और अप्रैल फूल मेरा मैसेज पढ़ रहा है।

Happy April Fool Day

4. अरे, आज तो आपका दिन है, क्योंकि आज अप्रैल फूल डे है।

Happy April Fool Day

5. जब तुम आईने के पास जाते हो,

तो आईना कहता है ब्यूटीफुल-ब्यूटीफुल

जब तुम आईने से दूर जाते हो,

तो आईना कहता है April Fool April Fool

Happy April Fool

6. दिल में दर्द,

दर्द में यादें,

यादों में बिता कल, जो पुकारे तुझे हर पल

वो कमसिन सी कली तू

वो खिलखिलाती फुलझड़ी तू

जब भी ख्वाब में आती है,

मां कसम चुड़ैल भी सुंदर लगने लगती है।

Happy April Fool Day

7. आज मुझे एश्वर्या राय का खत मिला,

लिखा था मुझे हीरो के लिए चुना गया,

यारो मेरी तो लॉटरी निकल पड़ी,

मैंने पहली मुंबई की ट्रेन पकड़ी,

गया मैं फिल्म हाउस,

जहां बैठा था एक माउस,

उसे मैंने अपनी कथा सुनाई,

उसने जोरों से आवाज लगाई,

भाई रे भाई बकरा फंस गया और मुझे बिगेस्ट अप्रैल फूल का खिताब दिया गया।

Happy April Fool Day

8. जब तुम आइने के पास जाते हो,

तो आइना कहता है ब्यूटीफुल ब्यूटीफुल,

जब तुम आइने से दूर जाते तो आइना कहता है April Fool April Fool

Happy April Fool day

9.इस कदर हम आपको चाहते हैं कि दुनिया वाले देख के जल जाते हैं,

यूं तो हम सबको उल्लू बनाते हैं लेकिन आप थोड़े जल्दी बन जाते हैं।

Happy April Fool

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article