Vitamins for Hair Growth: धूल-मिट्टी और प्रदूषण वाला वातावरण, खराब लाइफस्टाइल, जंक और अनहेल्दी खाने से लबरेज डाइट सेहत के साथ साथ बालों के लिए भी नुकसानदायक होती है। पुरुषों और महिलाओं दोनों को ही इन दिनों बाल से जुड़ी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर आपको भी बाल झड़ने, पतले होने, डैंड्रफ आदि जैसी कोई हेयर्स संबंधित दिक्कत है, तो ऐसे में ये समझना जरूरी है कि आपकी जीवनशैली और डाइट इसके पीछे का मुख्य कारण हो सकती है। क्योंकि अच्छा और पोषण युक्त खाना ही आपके शरीर को सही तथा सेहतमंद तरीके से काम करने में मदद करता है।
बालों की अच्छी सेहत सुनिश्चित करने के लिए आपको भी अपने खानपान का अत्यधिक ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि जैसे ही शरीर में किसी प्रकार के प्रोटीन, विटामिन या मिनरल की कमी हुई वैसे ही आप बालों से जुड़ी समस्याओं के शिकार हो जाएंगे। काले, घने और मजबूत बालों की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स का सेवन सबसे महत्वपूर्ण है, यही आपके बालों की कोशिकाओं को ग्रो करने में सहायक रहता है।आप अपनी डाइट में निम्न प्रकार के विटामिन्स शामिल कर सकते हैं, जो हेयर ग्रोथ के लिए काफी अच्छे हो सकते हैं -
बालों के लिए जरूरी है ये VITAMINS
विटामिन बी
बालों की ग्रोथ के लिए विटामिन बी बहुत अच्छा माना जाता है। विटामिन बी का सेवन मेटाबॉलिज्म और नर्वस सिस्टम को दुरुस्त करने का काम करता है। बालों की मजबूती के लिए विटामिन बी 7 यानी की बायोटिन और विटामिन बी 12 बहुत अच्छा होता है। आप साबुत अनाज, मीट, मछली, अंडे, नट्स और एवोकैडो जैसी चीज़ो को अपनी डाइट में शामिल कर विटामिन बी की कमी और जरूरत दूर कर सकते हैं।
विटामिन सी
शरीर की इम्यूनिटी पर अच्छा असर डालने के साथ साथ विटामिन सी बालों पर भी बहुत अच्छा असर डालता है। बालों को अगर नेचुरली मजबूत बनाना चाहते हैं, तो विटामिन सी बहुत बेहतरीन विकल्प हो सकता है। विटामिन सी के सेवन से शरीर में रक्तचाप तेज होता है, जिससे स्कैल्प और हेयर ग्रोथ बढ़ती है। शरीर में विटामिन सी की कमी दूर करने के लिए आप संतरा, अंगूर, कीवी, अनानास, स्ट्रॉबेरी, फूलगोभी, ब्रोकोली, शलजम, टमाटर आदि जैसी चीज़ों का सेवन कर सकते हैं।
आयरन
बालों की हेल्थ के लिए आयरन भी बहुत जरूरी भूमिका निभाता है, जिन लोगों में आयरन की कमी होती है या जो लोग आयरन युक्त चीज़ो का कम सेवन करते हैं। उन्हें बालों से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। आयरन से शरीर का रक्त चाप तथा ऑक्सीजन लेवल दोनों ही बहुत हद तक बढ़ता है। शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए आप लाल मांस, पालक, दाल आदि खा सकते हैं।
केराटिन
बालों को नेचुरली मजबूत, काले, घने और शाइनी बनाने हैं, तो केराटिन आपके लिए बहुत जरूरी हो सकता है। शरीर में केराटिन बालों की ग्रोथ और थिकनेस लाने में सहायक रहता है। आपको अंडे, बीन्स, मछली और मीट खाने से केराटिन मिल सकता है। साथ ही आप कोई केराटिन वाली दवा का सेवन भी कर सकते हैं।
विटामिन डी
शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण भी हेयरफॉल या बालों से जुड़ी किसी प्रकार की बीमारी की शिकायत हो सकती है। क्योंकि विटामिन डी ही शरीर में मौजूद केराटिनोसाइट्स के नियंत्रण का काम करता है, जो केराटिन बनाने का काम करता है। वहीं जब शरीर में विटामिन डी ही मौजूद नहीं होगा, तो केराटिन की उत्पत्ति नहीं हो सकेगी और हेयरफॉल की समस्या का सामना करना होगा।
विटामिन ए
बाल मजबूत करने के लिए विटामिन ए भी बहुत जरूरी होता है, हालांकि अत्यधिक विटामिन ए बालों के लिए बहुत खराब भी साबित हो सकता है। इसलिए बहुत नियंत्रित मात्रा में ही विटामिन ए को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिेए, जिससे हेयर से संबंधित दिक्कत पैदा न हो। विटामिन ए को आप केल, हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, ब्रोकोली, गाजर, कद्दू, स्वीट पोटाटो, स्क्वैश आदि जैसी चीज़े खाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
