लाइफस्टाइल

90% लोग गोंद कतीरा को गलत तरीके से खाते हैं, चिलचिलाती गर्मी में नोट करें गोंद कतीरा कैसे खाएं, गोंद कतीरा में कब और क्या मिलाकर खाएं

क्या आप भी गर्मियों में गोंद कतीरा खाना पसंद करते हैं? जानिए गोंद कतीरा खाने का सही तरीका क्या है, वरना फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। गोंद कतीरा के फायदे क्या हैं, गोंद कतीरा कैसे इस्तेमाल करें।

Image

Gond Katira Kaise Khaye

गर्मियों की तेज धूप और बढ़ते तापमान में शरीर को अंदर से ठंडा रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे मौसम में लोग कई देसी और प्राकृतिक चीजों का सहारा लेते हैं, जिनमें गोंद कतीरा का नाम सबसे ऊपर आता है। ट्रांसपेरेंट और फूलने वाला यह नेचुरल गोंद गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन अक्सर लोग इसे खाने का सही तरीका नहीं जानते।

असल में गोंद कतीरा को सही चीजों के साथ मिलाकर खाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ सकते हैं। आयुर्वेद में भी इसे गर्मियों के लिए बेहद उपयोगी माना गया है। सही मात्रा और सही कॉम्बिनेशन में सेवन करने पर यह शरीर को हाइड्रेट रखने, गर्मी से राहत दिलाने और थकान कम करने में मदद कर सकता है। देखें गोंद कतीरा कैसे खाएं, गोंद कतीरा का इस्तेमाल कैसे करें, गोंद कतीरा के फायदे, गोंद कतीरा कब खाना चाहिए।

गोंद कतीरा कैसे खाएं

गोंद कतीरा को कभी भी सूखा नहीं खाना चाहिए। इसे रातभर पानी में भिगोकर रखना सबसे सही तरीका माना जाता है। सुबह तक यह फूलकर जेली जैसा बन जाता है। इसके बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

Gond Katira Ka use kaise kare (Photo Credit - AI Image)

Gond Katira Ka use kaise kare (Photo Credit - AI Image)

गोंद कतीरा में क्या मिलाकर खाना चाहिए

दूध

गोंद कतीरा को ठंडे दूध में मिलाकर पीना काफी पसंद किया जाता है। इसमें थोड़े ड्राई फ्रूट्स और इलायची मिलाने से स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं।

शरबत-रूह अफजा

गर्मियों में लोग इसे रूह अफजा या किसी ठंडे शरबत में मिलाकर भी पीते हैं। इससे ड्रिंक और ज्यादा रिफ्रेशिंग बन जाती है और शरीर को ठंडक मिलती है।

नींबू पानी

अगर आप हल्का और हेल्दी विकल्प चाहते हैं, तो गोंद कतीरा को नींबू पानी में मिलाकर पी सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

फल-फालूदा

कई लोग इसे फालूदा, कुल्फी या फ्रूट बाउल में मिलाकर खाते हैं। इससे खाने का स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो जाते हैं।

गोंद कतीरा के फायदे

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी मानी जाती है। यही वजह है कि इसे लू और गर्मी से बचाव के लिए अच्छा माना जाता है। यह पेट की जलन और गर्मी, एसिडिटी को शांत करने में मदद कर सकता है। वेट लॉस वालों के लिए भी गोंद कतीरा को अच्छा माना जाता है। हालांकि नियमित मात्रा में इसका सेवन करना अनिवार्य है।

गोंद कतीरा कितनी मात्रा में खाएं?

एक दिन में 1 से 2 चम्मच गोंद कतीरा काफी माना जाता है। इसे दोपहर 3 बजे के पहले पहले ही खाना चाहिए। अगर सही तरीके से और सही चीजों के साथ खाया जाए, तो गोंद कतीरा गर्मियों का एक बेहतरीन देसी सुपरफूड साबित हो सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article