लाइफस्टाइल

Gita Jayanti 2025: भगवान कृष्ण की सीख के साथ मनाएं गीता जयंती, अपनों को भेजें ये खास संदेश

Gita Jayanti 2025 wishes, Quotes, Inspirational Thoughts: गीता जयंती इस साल 1 दिसंबर 2025 (सोमवार) को मनाई जा रही है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था, जो आज भी हमारी जिंदगी को सही राह दिखाता है। इस खास दिन पर आप अपने परिवार, दोस्तों और अपनों को शुभकामनाएं भेजकर उनका दिन और भी खास बना सकते हैं। यहां देखें गीता जयंती के विशेज, कोट्स इन हिंदी।

Image

गीता जयंती 2025 के लिए शुभकामनाएं संदेश

Gita Jayanti 2025 wishes, Quotes, Inspirational Thoughts: हिंदू धर्म में गीता जयंती पर्व का विशेष महत्व है। हर साल मोक्षदा एकादशी के दिन इसे मनाया जाता है। इस बार यह पर्व सोमवार, 1 दिसंबर 2025 को मनाया जा रहा है। पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवद् गीता का उपदेश भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र युद्धभूमि में दिया था। यह दिन हमें धर्म, कर्म, भक्ति और ज्ञान का मार्ग दिखाता है। इस खास अवसर को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए यहां कुछ खास कोट्स और शुभकामनाएं संदेश शेयर किए गए हैं जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।

गीता जयंती 2025 शुभकामनाएं संदेश और कोट्स हिंदी में

1- 'कर्म करते रहो, फल की चिंता मत करो। यही गीता का संदेश है।'

गीता जयंती के इस पावन दिन पर आपका जीवन हमेशा धर्म और भक्ति के मार्ग पर चले।

2- 'जीवन में अज्ञान को छोड़कर ज्ञान की ओर बढ़ो।'

भगवान कृष्ण की भक्ति और गीता का ज्ञान आपके जीवन को हमेशा उज्जवल बनाए रखे। शुभ गीता जयंती।

3- 'भक्ति, ज्ञान और कर्म का संतुलन ही जीवन की कुंजी है।'

गीता की शिक्षाएं आपके जीवन में उजाला और मार्गदर्शन लाएं। गीता जयंती की शुभकामनाएं।

भगवान कृष्ण की सीख के साथ मनाएं गीता जयंती

भगवान कृष्ण की सीख के साथ मनाएं गीता जयंती

4- 'सत्य और धर्म का मार्ग ही सर्वोच्च है।'

गीता जयंती की शुभकामनाएं आपके जीवन में सदैव नैतिकता और सही मार्ग का प्रकाश रहे।

5- 'कर्म करो, प्रेम करो, और गीता के संदेश को अपने जीवन में उतारो।'

गीता जयंती आपके जीवन में खुशियां, स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।

6- 'आत्मा अमर है, जीवन क्षणिक है। ज्ञान को अपनाओ और डर से मुक्त रहो।'

आपका मन हमेशा आत्म‑ज्ञान और शांति के मार्ग पर बना रहे। गीता जयंती की शुभकामनाएं।

गीता जयंती कोट्स

गीता जयंती कोट्स

7- 'ज्ञान वह दीपक है जो अज्ञान के अंधकार को मिटाता है। ज्ञान से डर मिटता है और आत्मा को शांति मिलती है।'

8- सही निर्णय लेने की शक्ति तभी मिलती है, जब मन शांत और विचार स्पष्ट हो

आपका हर निर्णय सफलता और संतोष की ओर ले जाए। गीता जयंती की शुभकामनाएं

9- अपने कर्तव्य से भागो मत, यही जीवन में सच्ची सफलता है।

गीता की शिक्षाएं आपके दिल को हमेशा मजबूत और स्थिर बनाए रखें। हैप्पी गीता जयंती।

10- गीता हमें सिखाती है-'हर परिस्थिति में संतुलित रहो।'

गीता जयंती के दिन भगवान कृष्ण का आशीर्वाद आपके साथ हमेशा बना रहे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article