Gen Z की डेटिंग डिक्शनरी: इन नए रिलेशनशिप ट्रेंड्स के ही आसपास घूम रहा आज के युवाओं का 'इश्क'

Gen Z Slang आज की युवा पीढ़ी की ऐसी आधुनिक भाषा है जिसमें रिश्तों के भाव, अपेक्षाएं और जटिलता छिपी है। जेन जी की दुनिया में ऐसे कई नए टर्म्स सुनने को मिलते हैं तो रिलेशनशिप्स को लेकर उनकी सोच और नए जमाने का ट्रेंड बताते हैं।

Gen Z Slangs for Relationship: हाल के वर्षों में जैसे हमारी जीवनशैली बदली है, वैसे ही प्यार और रिश्तों की भाषा भी बदल गई है। नए जमाने के लड़के-लड़कियां डेटिंग को सिर्फ मिलने-जुलने तक नहीं, बल्कि कई तरह के नए शब्दों और लेबलों के साथ समझने लगे हैं। इन्हीं शब्दों को Gen Z Slang कहा जाता है। आसान तरीके से समझें तो Gen Z कही जाने वाली आज की युवा पीढ़ी की ऐसी आधुनिक भाषा है जिसमें रिश्तों के भाव, अपेक्षाएं और जटिलता छिपी है। जेन जी की दुनिया में ऐसे कई नए टर्म्स सुनने को मिलते हैं तो रिलेशनशिप्स को लेकर उनकी सोच और नए जमाने का ट्रेंड बताते हैं।

Gen Z Dating Dictionary

Gen Z का मॉडर्न लव (Photo: iStock)

Gen Z के नए रिलेशनशिप ट्रेंड्स (Photo: iStock)

आजकल के युवाओं के मुंह से घोस्टिंग (Ghosting) शब्द काफी सुनाई देता है। इसका मतलब ये होता है कि किसी रिलेशनशिप में कोई पार्टनर अचानक बातचीत बंद कर गायब हो जाए, वो भी बिना किसी स्पष्टीकरण के। इसी तरह से है ब्रेड क्रम्बिंग ( Breadcrumbing)। जेन जी रिलेशनशिप ब्रेड क्रंबिंग उस सिचुएशन को कहती है जब कोई पार्टनर बहुत हल्की अपेक्षाएं बना कर थोड़ा-थोड़ा ध्यान देता है, पर कभी अपने संबंध को वास्तविक रूप नहीं देता। यह उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है जिन्हें रिश्ता गहराई से चाहिए।

End of Feed