लाइफस्टाइल

Gajar Mooli Ka Achar: ऐसे बनता है गाजर मूली का चटपटा अचार, जो चलता है सालों साल, यहां से नोट करें अचार की आसान रेसिपी

Gajar Mooli Ka Achar Recipe (मूली गाजर का अचार कैसे बनाएं): सर्दियों के मौसम में अचार की डिमांड बढ़ जाती है। खासतौर से गाजर मूली का अचार तो लोगों को खूब पसंद आता है। हम आपको यहां इसी अचार की रेसिपी बता रहें हैं, जिसे आप बड़ी आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।

Image

गाजर मूली का अचार रेसिपी (pic credit: canva)

Gajar Mooli Ka Achar Recipe (मूली गाजर का अचार कैसे बनाएं): इंडियन थाली अचार, पापड़ और चटनी के बिना अधूरी रह जाती है। हर भारतीय को खाने के साथ चटपटा खूब पसंद आता है। खासतौर से अचार की तो बात ही अलग है। चाहे दाल-चावल हों, पराठा हो या फिर रोटी, अगर साथ में अचार हो तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। अचार सिर्फ खाने को स्वादिष्ट नहीं बनाता, बल्कि यह हमारे भोजन में एक नई खुशबू, ताजगी और चटपटापन भी जोड़ देता है। अचार वैसे तो कई चीजों का बनता है, लेकिन मूली और गाजर का अचार काफी स्पेशल लगता है। यहां हम आपको इसी की रेसिपी बता रहे हैं। यहां गाजर मूली के अचार को बनाने की पूरी विधि मौजूद है।

मूली गाजर का अचार बनाने की सामग्री-

  • मूली – 250 ग्राम
  • गाजर – 250 ग्राम
  • सरसों के दाने – 2 बड़े चम्मच
  • मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हींग – 1 से 2 चुटकी
  • सरसों का तेल – 4 से 5 बड़े चम्मच
  • नींबू का रस – 2 से 3 बड़े चम्मच

मूली गाजर का अचार बनाने की विधि-

गाजर और मूली को लंबी पतली स्टिक में काट लें। इन्हें आधा घंटा धूप में या कपड़े पर फैलाकर हल्का सुखा लें ताकि नमी निकल जाए। एक कढ़ाई में सरसों का तेल धुआँ छोड़ने तक गर्म करें, फिर ठंडा होने दें। अब सरसों और मेथी दाने को मोटा कूट लें। उसमें हल्दी, लाल मिर्च, नमक और हींग मिलाएँ। अब मूली-गाजर में यह मसाला डालें। गुनगुना सरसों तेल ऊपर से डालकर अच्छी तरह मिला दें। आखिर में सिरका या नींबू रस मिलाएँ, इससे अचार ज्यादा दिनों तक टिकता है और स्वाद भी बढ़ता है। फिर अचार को साफ कांच की बोतल में भरकर 2–3 दिन धूप में रखें। तीसरे दिन तक अचार पूरी तरह से मसाला सोखकर बेहद स्वादिष्ट हो जाएगा। अब आप इसे पराठे, रोटी या दाल- चावल के साथ खा सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article