मानसून में पैरों को फंगल इंफेक्शन से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जान लें बचाव का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 29, 2025, 11:36 AM IST

मानसून आते ही स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इस मौसम में फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पैरों को फंगल इंफेक्शन से बचा सकते हैं।

बारिश के मौसम में तमाम तरह की समस्याएं बढ़ जाती है। इस मौसम में पैरों में पानी लगने से फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। फंगल इंफेक्शन की वजह से खुजली और जलन होती है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाए तो इसके फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। यहां हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पा सकते हैं।

पैरों को फंगल इंफेक्शन से कैसे बचाएं (Image: istock)

पैरों को फंगल इंफेक्शन से कैसे बचाएं (Image: istock)

बारिश में पैरों को इंफेक्शन से कैसे बचाएं

सरसों का तेल

एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर सरसों का तेल फंगल इंफेक्शन से बचाने में मददगार साबित होता है। इसके लिए रात को सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह धो लें। फिर हल्का गर्म सरसों तेल लें और पैरों की अच्छी तरह मालिश करें।

End of Feed