लाइफस्टाइल

Eid Mubarak Wishes for Friends: यारों को यूं कहें ईद मुबारक, ईद-उल-फितर पर दोस्तों को भेजने के लिए बेस्ट मैसेज, कोट्स और शायरी

Eid Mubarak Wishes for Friends in Hindi: अगर आप इस ईद अपने दोस्त से दूर हैं तो परेशान ना हों। हम आपके लिए लेकर आए हैं ईद के खूबसूरत शुभकामना संदेश जिगरी दोस्तों के लिए। अपने दोस्तों को भेजें ईद मुबारक संदेश और शायरी:

Image

दोस्तों के लिए ईद की मुबारकबाद (Photo: iStock)

Eid Mubarak Wishes for Friends in Hindi: ईद मुबारक दोस्तों। आज ईद-उल-फितर का त्योहार है और इस खास दिन की खुशी तब तक अधूरी है जब तक इसमें दोस्तों का साथ ना हो। बिना यारों के ईद के रंग हमेशा फीके ही लगते हैं। यह दिन हमें मौका देता है कि सारी कड़वाहटें भुलाकर हम एक दूसरे से गले मिले और पूरी दुनिया को प्रेम और भाईचारे का संदेश दें। अगर आप इस ईद अपने दोस्त से दूर हैं तो परेशान ना हों। हम आपके लिए लेकर आए हैं ईद के खूबसूरत शुभकामना संदेश जिगरी दोस्तों के लिए। अपने दोस्तों को भेजें ईद मुबारक संदेश और शायरी:

1. इस खुशियों भरी ईद पर आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।

मेरे प्यारे दोस्तों, ईद मुबारक!

2. सितारों की तरह आपकी किस्मत चमकती रहे,

खुशबू की तरह आपकी याद महकती रहे,

ईद के इस दिन आपकी हर हसरत पूरी होती रहे।

ईद मुबारक हो दोस्त!

3. चांद की चांदनी, खुशियों की बहार, खुशहाल हो आपका हर एक परिवार, आपके घर में रहे सदा बरकत और प्यार।

ईद मुबारक 2026 मेरे दोस्त

4. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,

दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,

चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,

इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद!

5. अल्लाह आपको ईद की सारी खुशियां अता करे, आपकी हर दुआ कुबूल हो और दामन खुशियों से भरा रहे।

ईद मुबारक यार

6. खुशियां आपके कदम चूमें और कामयाबी आपके पास हो,

रिश्तों में हमेशा वैसी ही मिठास हो,

जैसी इस ईद के शीर-खुरमे की बात हो।

ईद मुबारक मेरे यार!

7. आप सब मेरी जिंदगी के वो अनमोल रत्न हैं, जिनके साथ होने से मेरा हर दिन ईद बन जाता है।

ढेर सारा प्यार और ईद मुबारक!

8. चांद की चांदनी, खुशियों की बहार,

आया है ईद का त्योहार,

रहें आप सदा सलामत यही है दुआ,

ईद मुबारक हो आपको दिल से बार-बार

9. पुरानी सारी रंजिशें और गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलने का दिन आ गया है।

मेरे प्यारे दोस्त को ईद मुबारक!

10. दुआ है कि आपकी हर मुराद पूरी हो जाए,

अंधेरी राहों में भी आपको मंजिल मिल जाए,

ईद का ये नूर आपकी जिंदगी को रौशन कर जाए।

ईद मुबारक जिगरी

11. यार, तुम्हारी दोस्ती के बिना हर त्योहार फीका है। अल्लाह करे हमारी ये यारी हमेशा ऐसे ही महकती रहे।

ईद मुबारक दोस्त

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article