Eid Mubarak 2025 Shayari in Hindi(ईद मुबारक शायरी 2 लाइन): इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोगों का सबसे बड़ा त्योहार ईद आ गया है। प्यार, भाईचारे और खुशियों का यह त्योहार 31 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है। ईद के त्योहार को दुनियाभर में धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के पाक महीने के खत्म होने के बाद यह त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। त्योहार के इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस दिन सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं और साथ घरों में तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। कोई भी त्योहार बधाईयों के बिना अधूरा सा लगता है। इस खास मौके पर भी लोग अपनों को ईद की बधाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर अपनों को ईद की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज शेयर कर सकते हैं।
Eid Mubarak 2025 Shayari in Hindi
1. ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को दिल से ईद मुबारक!

eid mubarak shayari in hindi
2. जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
जिसमें कोई दुख कोई गम न हो।
3. जन्नत से नजराना भेजा है,
खुशियों का खजाना भेजा है,
कुबूल फरमायें दिल की दुआ है,
ईद-उल-फितर मुबारक का फरमान भेजा है।
ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं
4. तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की
आमीन कहने से पहले ही आपकी
हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद मुबारक!

Eid Mubarak 2025 Images
5. न जुबान से, न दिमाग से
न निगाहों से, न गिफ्ट से
आपको ईद-उल-फितर मुबारक हो
डायरेक्ट दिल से!
ईद मुबारक!
6. मिठास रहे रिश्तों में,
खुशियां हों परिवार में,
रहमतों का नूर बरसे आपके संसार में
ईद की ढेरों शुभकामनाएं!
7. दीपक में अगर नूर न होता
तन्हा दिल यूं मजबूर न होता
मैं आपको ईद मुबारक कहने जरूर आता
अगर आपका घर इतनी दूर न होता।
ईद की ढेरों शुभकामनाएं
8. चांदनी रातें खुशियों की सौगात लाए,
ईद का ये दिन आपके जीवन में बहार लाए,
रब से यही दुआ है हमारी,
आपका हर दिन खुशियों से भरा रहे।

Eid Mubarak 2025 Hardik Shubhkamnaye
9. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
आप सभी को ईद मुबारक।
