धुरंधर आदित्य धर का घर कैसा दिखता है, Aditya Dhar And Yami Gautam House Inside Pics: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों अपने बेहतरीन निर्देशन के लिए दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहे हैं। 43 साल के आदित्य पत्नी यामी गौतम संग मुंबई में बहुत ही सादगी के साथ रहते हैं। फिल्मी ऐशो आराम के बावजूद दोनों ही काफी सिंपल और जमीन से जुड़ी हुई जिंदगी जीना पसंद करते हैं। आदित्य और यामी मुंबई के बांद्रा में रहते हैं, जहां उनका अपना बहुत ही सुंदर सा घर है। रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्य और यामी के घर की कीमत करीब करीब 15-20 करोड़ के आस पास है। कपल ने अपने छोटे से परिवार के लिए ये घर बहुत दिल से बनाया और सजाया है। अगर आप भी यामी और आदित्य के फैंस हैं और उनकी लाइफस्टाइल को करीब से देखना चाहते हैं। तो यहां देखें आखिर अंदर से कैसा दिखता है आदित्य और यामी का घर, सेलेब्स के घर का इंटीरियर, होम डेकोर।
Dhurandhar Director Aditya Dhar And Yami Gautam House Photo
यामी और आदित्य हालांकि अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर बहुत जानकारी साझा नहीं करते हैं। लेकिन कुछ वायरल तस्वीरों को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, दोनों का घर अंदर से आखिर कैसा दिखता है। यामी गौतम और आदित्य धर ने अपने प्यारे से आशियाने को बहुत ही सिंपल और इंडियन स्टाइल में डिजाइन किया है। दोनों का घर काफी खुला खुला तो हरियाली से भरा हुआ है।

Aditya Dhar And Yami Gautam House
दिवाली के जश्न वाली इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि, यामी और आदित्य का घर कितना सुंदर है। घर में बहुत ही बड़ी की बालकनी है जिसके आस पास बहुत सारे पेड़-पौधे लगे हुए हैं। घर के अंदर भी वॉर्म टोन वाला इंटीरियर है, वहीं ब्राउन फर्नीचर भी बेहतरीन लुक दे रहा है।

Yami Gautam House Pics
कपल ने घर में बहुत ही सुंदर सा काउच सेट कर रखा हुआ है। जिसके पीछे सुंदर से बैकड्रॉप पर पत्तियों का डेकोरेशन किया गया है और कई सारे अवॉर्ड्स सजाए हुए हैं। बेशक ही घर का ये कोना यामी और आदित्य दोनों के दिल के बेहद करीब होगा।

Dhurandhar Director Aditya Dhar House Pics
इन तस्वीरों में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, दोनों को हरियाली कितनी पसंद है। यामी आदित्य के घर की ये वाली बालकनी भी बहुत ही सुंदर लुक दे रही है। वहीं नेचुरल वाइब्स और पेड़-पौधों को देख किसी का भी दिल खुश हो सकता है।

Inside Pics Of Aditya Dhar Yami Gautam Home
यामी और आदित्य के घर के हॉल में भी छोटे छोटे इनडोर प्लांट्स सजे हुए हैं। खूबसूरत से ब्लैक एंड वाइट कलर थीम के शोकेस के साथ उन्होने कैंडल लाइट्स का डेकोर कर रखा है। बालकनी में भी आप पौधे देख सकते हैं।

Yami Gautam House Indoor
पूरा ही घर वॉर्म और सिंपल कलर थीम के साथ बनाया गया है। पेड़-पौधों से भरा हुआ घर वाकई सपनों के महल से कम नहीं है। जरूर ही आप भी यामी और आदित्य के घर से होम डेकोर इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
