Style Tips: डेनिम शर्ट को लोग खरीद कर रख तो लेते हैं, लेकिन इसे स्टाइल करने को लेकर वो हमेशा कंफ्यूजन में पड़े रहते हैं। ऐसे में आप कुछ बुनियादी रूल्स को फॉलो करके कॉन्फिडेंस और स्टाइलिश ढंग से डेनिम शर्ट को कैरी कर सकते हैं। आज के समय में डेनिम शर्ट को ट्रेंडिंग के रूप में सबसे अधिक पहना जाता है और इसे अधिकांश रूप में पसंद भी किया जाता है। डेनिम शर्ट डेली कैजुअल वियर के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। फैशन के तौर पर जब भी आप बटन वाली शर्ट पहनने के बारे में सोचते हैं, तो यह शर्ट आपको बेहद आराम और स्टाइलिश महसूस कराती है। इसे पहनने से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो करके आप अपने लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
डैशिंग लुक पाने के लिए इस तरीके से कैरी करें डेनिम शर्ट ( प्रतीकात्मक तस्वीर) |
डेनिम शर्ट स्टाइल करने लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स-
डेनिम शर्ट के साथ लेयरिंग-
डेनिम शर्ट के साथ आप टीशर्ट को लेयरिंग कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको यह जानना जरूरी है कि आपकी शर्ट के साथ किस कलर की टी-शर्ट अच्छी लगेगी। क्योंकि ज्यादातर डेनिम शर्ट का कलर काफी लाइट होता है। ऐसे में लाइट टीशर्ट पहनने पर इसका लुक फीका-फीका नजर आएगा। इसलिए आप ब्राइट कलर की टीशर्ट चुन सकते हैं, जैसे- व्हाइट, ब्लैक, ग्रीन, येलो कलर के टीशर्ट्स आपकी डेनिम शर्ट के साथ खूब जमेंगी।
डेनिम शर्ट के साथ कौन सी जींस रहेगी फिट-
डेनिम शर्ट के साथ जींस भी ब्राइट रहे तो बढ़िया लुक आता है। इनके साथ ज्यादातर ब्लैक जींस देखने में जबरदस्त नजर आती है। वहीं, ब्लू कलर की जींस भी इसके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि डेनिम शर्ट का कलर ब्लू नहीं हो, बल्कि लाइट कलर की डेनिम शर्ट होनी चाहिए, तभी यह कॉम्बिनेशन परफेक्ट लुक दे पाएगा।
इन रंगों की पैंट रहेगी बेस्ट
इसके अलावा आप डेनिम शर्ट के साथ पैंट के कलर का भी सेलेक्शन कर सकते हैं , जैसे ग्रे और ओलिव ग्रीन कलर की पैंट डेनिम शर्ट के साथ काफी शानदार लुक दे सकती है।
डेनिम शर्ट के साथ पैंट, जींस और लेयरिंग का ख्याल रखने के साथ-साथ एक्सेसरीज को भी सही तरीके से कैरी करना जरूरी है। इसके लिए बेल्ट, वॉच और शूज भी इसी कॉम्बिनेशन में मेल खाने चाहिए, नहीं तो पूरा लुक बेकार हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
