लाइफस्टाइल

Indian Pickleball League: दिल्ली में खेल और ग्लैमर का तड़का, पहली भारतीय पिकलबॉल लीग की धूमधाम से हुई शुरुआत

Indian Pickleball League: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में इंडियन पिकलबॉल लीग की शुरुआत होने वाली है। सबसे पहले भारतीय पिकलबॉल लीग का उद्घाटन कल 30 नवंबर की रात किया गया, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों नजर आईं। इस पार्टी को द टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर, विनीत जैन ने होस्ट किया था। यहां से आप इसकी फोटोज देख सकते हैं।

Image

(ऊपर की लाइन में, बाएं से) प्रज्ञा अय्यागरी, वैष्णवी शर्मा, आयुषी ढोलकिया, अक्षता दास और निकिता पोरवाल; प्रीति झंगियानी और परवीन डबास; विनीत जैन और नवीन जिंदल। (नीचे की लाइन में, बाएं से) विजेंदर सिंह और सुनीत वर्मा।

Indian Pickleball League: आज से दिल्ली सात दिनों तक एक्शन से भरपूर पिकलबॉल देखने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली में पहले भारतीय पिकलबॉल लीग का आयोजन 1 से 7 दिसंबर तक हो रहा है। ये लीग अगले सात दिनों तक दिल्ली के के डी जाधव इंडोर हॉल में चलेगी। दुनिया के सबसे ट्रेंडी स्पोर्ट्स में से एक पिकलबॉल लीग के लिए कल रात एक शानदार सेलिब्रेशन का भी आयोजन किया गया। इस सेलिब्रेशन में दिल्ली की कई जानी-मानी हस्तियां नजर आईं। इंडियन पिकलबॉल लीग की इस धमाकेदार पार्टी को द टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर, विनीत जैन ने होस्ट किया था। इसकी फोटोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Chairperson and Editorial Director at HT Media Limited Shobhana Bhartia, he Times Group’s Managing Director Vineet Jain and Shamit Bhartia

(बाएं से दाएं) एचटी मीडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्टर शोभना भरतिया, टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन और शमित भरतिया

सेलिब्रेशन में IPBL की पांच टीम (गुड़गांव कैपिटल वॉरियर्स, मुंबई स्मैशर्स, बेंगलुरु ब्लास्टर्स, चेन्नई सुपर वॉरियर्स और हैदराबाद रॉयल्स) के मालिक भी मेहमानों से मिले और पिकलबॉल के बारे में खुलकर बातचीत हुई। शुरुआत में ही पार्टी का माहौल जबरदस्त बन गया। मेहमान भी वाइन और स्नैक्स के साथ पार्टी को खूब एंजॉय करते दिखें। पार्टी में खिलाड़ियों और उनके खेल की खूब चर्चा हुई।

(L-R) The Times Group’s Managing Director Vineet Jain, Founder and Co-Chairman - Jubilant Bhartia Group Hari S Bhartia, and Chairman of Jindal Steel and MP Naveen Jindal.

(बाएं से दाएं) टाइम्स समूह के प्रबंध निदेशक विनीत जैन, जुबिलेंट भरतिया समूह के संस्थापक और सह-अध्यक्ष हरि एस भरतिया, और जिंदल स्टील के अध्यक्ष और सांसद नवीन जिंदल।

पांचों टीम की ब्रांड एंबेसडर्स, निकिता पोरवाल (फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024), वैष्णवी शर्मा (फेमिना मिस इंडिया राजस्थान 2024), आयुषी ढोलकिया (फेमिना मिस इंडिया 2024 सेकंड रनर-अप), अक्षता दास (फेमिना मिस इंडिया केरल 2024) और प्रज्ञा अय्यागरी (मिस सुपरनेशनल एशिया 2023) पार्टी में ग्लैमरस लुक में नजर आईं। उनके क्लासी आउटफिट्स और खूबसूरती ने पार्टी में चार चांद लगा गया दिया। टीम की ब्रांड एंबेसडर्स को देख लोगों की निगाहें थम सी गईं।

The Times Group’s Managing Director, Vineet Jain and Chairman of Jindal Steel and MP Naveen Jindal

(बाएं से दाएं) टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन और जिंदल स्टील के चेयरमैन और सांसद नवीन जिंदल

(L-R) Femina Miss India World 2024 Nikita Porwal and Femina Miss India Rajasthan 2024 Vaishnavi Sharma

(बाएं से दाएं) फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल और फेमिना मिस इंडिया राजस्थान 2024 वैष्णवी शर्मा

सेलिब्रेशन में शामिल होने वालों में जिंदल स्टील के चेयरमैन और एमपी नवीन जिंदल, एचटी मीडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्टर शोभना भरतिया, मशहूर बॉक्सर विजेंदर सिंह, बिजनेसमैन और लेखक सुहेल सेठ, एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी और परवीन डबास, फैशन डिजाइनर सुनीत वर्मा, और कई दूसरे जाने-माने चेहरे शामिल थे।

(L-R) Femina Miss India Kerala 2024 Akshatha Das and Femina Miss India 2024 Second Runner-up Aayushi Dholakia

(बाएं से दाएं) फेमिना मिस इंडिया केरल 2024 अक्षता दास और फेमिना मिस इंडिया 2024 सेकंड रनर-अप आयुषी ढोलकिया

(L-R) Vijender Singh, Times Group's MD Vineet Jain and Suneet Varma

(बाएं से दाएं) विजेंदर सिंह, टाइम्स ग्रुप के MD विनीत जैन और सुनीत वर्मा

L-R) Preeti Jhangiani and Parvin Dabas

बाएं से दाएं) प्रीति झंगियानी और प्रवीन डबास

इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन, भारत सरकार के यूथ अफेयर्स और स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री के तहत ऑफिशियली मान्यता प्राप्त नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन है। इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन से इंडियन पिकलबॉल लीग को मंजूरी मिलना, देशभर में पिकलबॉल के मेनस्ट्रीम में आने और प्रोफेशनल विस्तार में एक बड़ा कदम है। ऐसे में पिकलबॉल प्लेयर्स भी एक्शन से भरपूर मैचों के साथ भारत के खेल जगत में एक नया और एनर्जेटिक चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार हैं।

(L-R) Suhel Seth and Harmeet Singh

(बाएं से दाएं) सुहेल सेठ और हरमीत सिंह

इंडियन पिकलबॉल लीग कहां देख सकते हैं?

इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL 2025) को आप 1 से 7 दिसंबर 2025 तक ZOOM TV और Mirror NOW पर रोज दोपहर 2:30 बजे से लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा DD स्पोर्ट्स पर भी हर रात 10 PM से 12 AM तक दो घंटे का हाइलाइट्स दिखाया जाएगा। साथ ही OTT चैनल्स पर भी इसकी स्ट्रीमिंग होगी। टीवी ब्रॉडकास्ट के अलावा, पिकलबॉल नाउ, CTV और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध दुनिया का पहला डेडिकेटेड पिकलबॉल टीवी चैनल, भी लीग दिखाएगा। भारतीय उपमहाद्वीप के दर्शक IPBL 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग पिकलबॉल नाउ, स्पोर्ट्स नाउ और जूम के यूट्यूब चैनलों पर देख सकते हैं। मैच टाइम्स नेटवर्क के फ्लैगशिप OTT प्लेटफॉर्म टाइम्स प्ले पर भी लाइव स्ट्रीम होंगे, आप यहां से भी मैच को एंजॉय कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article