आंखों को हेल्दी रखने का टेस्टी तरीका है भुट्टा, एक्सपर्ट से जानिए कैसे बढ़ाता है Eyes की पावर

Corn Benefits For Eyes Health: गर्मियों और बरसात के दिनों में गरमा गर्म भुट्टा खाने अपना ही मजा है। मगर क्या आपने कभी इस टेस्टी स्नैक्स के फायदों के बारे में सोचा है? यह आंखों के लिए खासकर लाभकारी है।

Corn Benefits For Eyes Health: आजकल सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हमारी आंखें मोबाइल, लैपटॉप और टीवी की स्क्रीन पर ही टिकी रहती हैं। ऐसे में आंखों में जलन, थकान और धुंधला दिखने जैसी दिक्कतें धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं। अगर आप भी अपनी आंखों की सेहत को लंबे समय तक अच्छा रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट पर भी ध्यान देना जरूरी है। हेल्थ इंफ्लुएंसर और सर्टिफाइड डाइटिशियन जूही अरोड़ा के मुताबिक, बारिश के मौसम में मिलने वाला भुट्टा सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि यह आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि इसे खाने से चश्मा उतर जाएगा, लेकिन यह आंखों को जरूरी पोषण जरूर देता है।

Corn Benefits For Eyes Health

भुट्टा खाकर बेहतर बना सकते हैं आंखों की सेहत

भुट्टा सिर्फ स्वाद नहीं आंखों के लिए भी फायदेमंद

ज्यादातर लोग भुट्टे को सिर्फ एक टेस्टी स्नैक समझकर खाते हैं। लेकिन डाइटिशियन जूही अरोड़ा बताती हैं कि इसके अंदर ऐसे प्राकृतिक पोषक तत्व होते हैं जो आंखों की देखभाल में मदद करते हैं। यही वजह है कि इसे हेल्दी स्नैक की कैटेगरी में रखा जाता है।

End of Feed