चुभती जलती गर्मी वाले इस मौसम में वाकई बिना AC के गुजारा करना काफी मुश्किल है। बहुत लोगों के घरों में अब एयर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। अब AC ठंड़ी हवा तो देता ही है, लेकिन कई एसी ऐसे हैं जिनके चलने के दौरान लगातार पानी टपकता रहता है। जिसे ज्यादातर लोग बेकार समझकर नाली में बहा देते हैं। लेकिन यह पानी कई छोटे-बड़े कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर सही तरीके से इसका उपयोग किया जाए तो यह पानी की बचत करने के साथ-साथ आपके कुछ खर्च भी कम कर सकता है।
यह भी पढ़ें - घी या दूध नरम रोटी के लिए आटा कैसे गूंथे
दरअसल, AC से निकलने वाला पानी कंडेन्सेशन की प्रक्रिया से बनता है। यह पीने लायक तो नहीं होता, लेकिन सफाई और बाकि कामों में काफी उपयोगी माना जाता है। रोज निकलने वाला यह पानी कई बाल्टियों के बराबर हो सकता है। ऐसे में अगर इसे जमा करके इस्तेमाल किया जाए तो पानी की बर्बादी कम होगी। देखें AC का पानी किस काम आता है
पौधों में डाल सकते हैं पानी
AC का पानी गमलों और छोटे पौधों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पानी की बचत होती है और इस चुभती गर्मी में पौधों को नमी मिलती रहती है।
घर की सफाई में आएगा काम
फर्श साफ करने, पोछा लगाने, बालकनी धोने तो बर्तन गीले करने जैसे कामों के लिए भी AC का पानी आसानी से यूज किया जा सकता है।
कूलर भरने में करें इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में कई लोग AC के साथ कूलर भी चलाते हैं। ऐसे में AC से जमा हुआ पानी कूलर में डाल सकते हैं। इससे साफ पानी की खपत थोड़ी कम हो सकती है।गाड़ी धोने में करें यूज
कार या बाइक की हल्की सफाई और धूल हटाने के लिए AC के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
टॉयलेट फ्लश में करें यूज
इस पानी को बाल्टी में जमा करके फ्लश के लिए इस्तेमाल करना पानी बचाने का आसान तरीका है।
कपड़े और पोछे धोने में मददगार
डस्टिंग कपड़ा, पोछा या छोटे कपड़े साफ करने में भी AC का पानी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पीने के लिए नहीं होता सुरक्षित
हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि, AC का पानी साफ दिखता जरूर है, लेकिन इसमें धूल और बैक्टीरिया हो सकते हैं। इसलिए इसे पीने या खाना बनाने में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
