लाइफस्टाइल

Bridal Foot Mehndi Designs: दुल्हन के पैरों पर खूब जचेगी ऐसे प्यारी मेहंदी, देखें पैर की मेहंदी के न्यू डिजाइन, Leg Mehndi Designs

Bridal Leg Mehndi Designs: शादी सीजन चल रहा है। ऐसे में होने वाली दुल्हन अपनी शादी के लिए पैर की मेंहंदी के नए डिजाइन्स पसंद करने में लगी हैं। अगर आप भी पैर की मेहंदी और नए डिजाइन ढूंढ रही हैं तो आपकी तलाश यहां खत्म होती है। यहां से आप ब्राइडल स्टाइल पैर की मेहंदी के डिजाइन्स चुन सकती हैं।

Image

Bridal Foot Mehndi Designs Photos Leg Mehndi Designs Images

Bridal Leg Mehndi Designs: मेहंदी महिलाओं के श्रृंगार का हिस्सा है। वहीं, जब बात नई दुल्हन को सजाने की आती है तो मेहंदी जरूर लगाई जाती है। आजकल तो शादियों का सीजन भी है। ऐसे में लड़कियां अपनी शादी के लिए मेंहदी के सबसे अच्छे डिजाइन्स पसंद कर रही हैं। हाथ के साथ-साथ पैरों की मेहंदी की भी खूब डिमांड है। अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप पैर की मेहंदी ढूंढ रही हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम खास आपके लिए ही पैर की मेहंदी के स्टाइलिश डिजाइन्स लेकर आए हैं।

Leg Mehndi Designs / Bridal Mehndi Designs / Foot Mehndi Designs Photos-

Jaal Mehndi Designs For Feet

Jaal Mehndi Designs For Feet

जाल डिजाइन वाली मेहंदी की बात ही अलग है। दुल्हन अपने पैरों में जाल डिजाइन की मेहंदी लगवाकर अपने खास दिन को और भी खास बना सकती हैं। देखने में ये स्टाइलिश और क्लासी भी लगती हैं।

Full leg bridal mehndi designs image

Full leg bridal mehndi designs image

दुल्हन को अगर भरे-भरे पैर की मेहंदी चाहिए तो यहां उनके लिए फूल लेग मेहंदी के नए डिजाइन्स भी हैं। ऐसे डिजाइन्स शादी के दिन आपका रूप निखार देते हैं और हर किसी की नजर बस पैरों पर ही टिकी होती है।

alta designs foot mehndi designs

alta designs foot mehndi designs

अगर आपको अपने पैरों में आल्ता डिजाइन वाली मेहंदी लगवानी है तो आप इस डिजाइन को बड़ी आसानी से बनवा सकती हैं। ऐसे मेहंदी दुल्हन के पैरों में सुंदर भी लगती हैं।

arabic leg mehndi designs

arabic leg mehndi designs

अरेबिक मेहंदी डिजाइन सिर्फ हाथ ही नहीं पैर में भी मस्त लगती है। इस तरह की मेहंदी अगर दोनों पैरों में एक ही सिमेट्री में बनाई जाए तो इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

stylish leg mehndi designs photo

stylish leg mehndi designs photo

कई सारी दुल्हन अपने पैरों में हल्की मेहंदी ही लगवाती हैं, लेकिन उसमें भी वो स्टाइलिश डिजाइन्स की तलाश में रहती हैं। ऐसे में ये डिजाइन उनके लिए बेस्ट होते हैं। आप इन डिजाइन्स को आसानी से कॉपी कर सकती हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article