Colour Trend : नोरा, अनन्या, भूमि का ब्लैक लव है जग जाहिर, जानिए क्या फायदे हैं इस रंग में रंगने का

Colour Trend : अक्सर आपने बॉलीवुड स्टार्स को ब्लैक कलर के कपड़ों में देखा होगा। लेकिन कभी सोचा है कि आखिर क्यों सेलेब्स ब्लैक कलर के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। अगर नहीं तो हम बताते हैं। दरअसल,ब्लैक ऐसा कलर है जो लगभग हर किसी पर अच्छा लगता है। हर बॉडी फिट के लिए सही रहता है, हर कॉम्प्लेक्शन पर सूट करता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • काले और डार्क कपड़े पहनने के हैं कई फायदे
  • बॉलीवुड के स्टार्स का ब्लैक कलेक्शन
  • पार्टीज की शान कहा जाता है ब्लैक कलर को

Black Dress Colour Trend : बॉलीवुड स्टार्स आपको कई रंग के कपड़ों में दिखाई देंगे। लेकिन सबसे ज्यादा वो ब्लैक कलर के कपड़े पहने नजर आएंगे। दरअसल, ब्लैक कलर से कई बातें जुड़ी हैं। जिनमें से सबसे पहला है इसका आपको कॉन्फिडेंट दिखाना। जी हां, कलर आपकी पर्सनेलिटी का भी आइना होते हैं। जो लोग ब्लैक कलर पसंद करते हैं वे बेहद कॉन्फिडेंट होते हैं। वे खुले विचारों के होते हैं। इतना ही नहीं अगर वे किसी एक काम को करने की ठान लें तो फिर पीछे नहीं हटते हैं। वे लाइफ में रिस्क लेने से भी कभी नहीं डरते हैं।

Colour Trend

ब्लैक ड्रेस में बॉलीवुड ब्यूटीज

अब बात ग्लैमर की, ब्लैक कलर आपके लुक्स को न सिर्फ बढ़ाता है बल्कि यह आपको अट्रैक्टिव भी बनाता है। शायद यही कारण है बॉलीवुड ब्यूटीज का ब्लैक कलर से प्यार साफ नजर आता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हो, नोरा फतेही हो या फिर भूमि पेडनेकर, खुशी कपूर या जाह्नवी कपूर आपको सभी के फोटोशूट ब्लैक ड्रेस में ज्यादा नजर आते हैं।

End of Feed