क्या डार्क चॉकलेट के साथ ब्लैक कॉफी पीने से तेजी से घटता है वजन, एक्सपर्ट से जानिए पूरी सच्चाई

Black Coffee and Dark Chocolate: क्या ब्लैक कॉफी और डार्क चॉकलेट का कॉम्बिनेशन वजन घटाने में मदद करता है? आज एक्सपर्ट से जानिए इस वायरल कॉम्बिनेशन की पूरी सच्चाई, इसके फायदे और सही तरीका।

Black Coffee and Dark Chocolate: आजकल वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं। कोई ग्रीन टी पीता है तो कोई अलग-अलग डाइट फॉलो करता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ब्लैक कॉफी और डार्क चॉकलेट का कॉम्बिनेशन भी काफी चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि यह जोड़ी शरीर की जिद्दी चर्बी कम करने में मदद कर सकती है। लेकिन क्या सच में ऐसा है?

Black Coffee and Dark Chocolate

ब्लैक कॉफी और डार्क चॉकलेट से वजन घटता है क्या

हेल्थ इन्फ्लुएंसर और क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शिखा सिंह के मुताबिक, ब्लैक कॉफी और डार्क चॉकलेट का कॉम्बिनेशन सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि इसे कोई जादुई नुस्खा समझना सही नहीं होगा। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह कॉम्बिनेशन शरीर पर क्या असर डालता है।

End of Feed