चॉपिंग बोर्ड और चाकू की सही जोड़ी क्यों है जरूरी? जानें किस मैटेरियल के होने चाहिए ये जरूरी किचन टूल

Kitchen Essentials: किचिन में सब्जी काटने के लिए जितना चाकू और चॉपिंग बोर्ड दोनों जरूरी होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि चाकू और चॉपिंग बोर्ड की जोड़ी कैसी होनी चाहिए। जानिए किस धातु की होनी चाहिए ये चीजें...

Kitchen Essentials: रसोई में स्वादिष्ट खाना बनाने का राज सिर्फ अच्छी रेसिपी या ताजी सामग्री तक सीमित नहीं है। कई बार सही किचन टूल्स भी उतनी ही अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण हैं चॉपिंग बोर्ड और चाकू। अगर इन दोनों की जोड़ी सही हो, तो न सिर्फ खाना जल्दी और आसानी से तैयार होता है, बल्कि सुरक्षा और स्वच्छता भी बनी रहती है। इतना ही नहीं इससे चाकू की उम्र भी बढ़ जाती है। वहीं गलत मैटेरियल का चॉपिंग बोर्ड या खराब चाकू इस्तेमाल करने से सब्जी काटने में परेशानी हो सकती हैं। इससे खाने में बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं चाकू और चॉपिंग बोर्ड के लिए कुछ खास टिप्स (Healthy Kitchen Practices)...

Kitchen Essentials

चाकू और चॉपिंग बोर्ड की जोड़ी

क्यों है जरूरी सही कॉम्बिनेशन

चॉपिंग बोर्ड और चाकू एक-दूसरे के पूरक होते हैं। यदि बोर्ड बहुत कठोर होगा तो चाकू की धार जल्दी खराब हो जाएगी, जबकि बोर्ड बहुत नरम बोर्ड जल्दी खराब हो सकता है। इसके साथ ही सही कॉम्बिनेशन से सब्जियां, फल, मीट या ब्रेड काटना आसान हो जाता है और हाथ फिसलने की संभावना भी कम रहती है।

End of Feed