Trending Hairstyles Of 2024: साल 2025 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी के साथ साल 2024 को अलिवदा कहने को भी लोग तैयार हैं। इस साल के खत्म होने के साथ ही लोग ट्रेंड में रही चीजों पर बात भी करते हैं। आज हम ट्रेंडिंग हेयरस्टाइल की एक लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं। इस लिस्ट में साल 2024 के 5 ऐसे हेयरस्टाइल का जिक्र है, जिसने इस साल धूम मचा दी है। खासतौर से बॉलीवुड बालाएं इन हेयरस्टाइल्स को फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं।
1. हाफ ओपन हेयरस्टाइल

half open hairstyle for wedding
हाफ ओपन हेयरस्टाइल बॉलीवुड की हसीनाओं की पहली पसंद रही। आलिया भट्ट से लेकर अनन्या पांडे तक ने इस हेयरस्टाइल को सूट के साथ कैरी किया। वहीं, अथिया सेट्टी ने तो अपने वेडिंग फंक्शन में इसे पहना था।
2. स्लीक बन हेयरस्टाइल

sleek bun hairstyle for saree
स्लीक बन हेयरस्टाइल साल 2024 में काफी गदर मचाता नजर आया। सूट हो या साड़ी या फिर कोई वेस्टर्न आउटफिट, हर तरह के कपड़े के साथ ये फिट बैठ गया। इसका सीधा उदाहरण आप यहां देख सकते हैं कि कैसे दीपिका और करीना ने सूट के साथ और कियारा आडवाणी ने वेस्टर्न ड्रेस से साथ स्लीक बन बनाया है।
3. शॉर्ट हेयर हेयरस्टाइल

short hair hairstyle for girls
जिन लड़कियों के छोटे बाल हैं वो आलिया और यामी गौतम की तरह शॉफ्ट कर्ल्स बना सकती हैं। छोटे बालों में ये सबसे बेस्ट लगते हैं और वॉल्यूम भी अच्छा आता है।
4. चोटी फॉर मीडियम हेयर

braid hairstyle for medium hair
जिन लडकियों के बाल न ज्यादा लंबे हैं और ना ही ज्यादा छोटे, उनपर ये चोटी मस्त दिखेगी। जान्हवी कपूर ने तो लंहगा और सूट दोनो के साथ ही चोटी कैरी किया है। ये उनके लुक को और निखार रहा है।
5. ओपन वेव हेयरस्टाइल

open wavy hairstyle for long hair
अगर आपके बाल लंबे हैं और आप उन्हें खुला रखना चाहती हैं तो आपको दीपिका पादुकोण और कृति सेनन की तरह बालों को वेव कर्ल्स कराना चाहिए। इससे आपका पूरा लुक काफी क्लासी आएगा और देखने वालों की निगाहें भी ठहर जाएंगी।
