लाइफस्टाइल

How to Match Jewellery with Outfit: गुलाबी पर गुलाबी नहीं खूब जचते हैं इस रंग के गहने.. इस वेडिंग सीज़न आप भी ट्राई करें ये वाले कंट्रास्ट लुक्स

How to Match Jewellery with Outfit: इस शादी सीजन अगर आप भी अपने लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं। तो साड़ी-लहंगे के साथ साथ ज्वेलरी के कलर कॉम्बिनेशन का भी जरूर ख्याल रखें। यहां देखें किस रंग के कपड़े के साथ कौन से रंग की ज्वेलरी बेस्ट लगती है। बेस्ट कंट्रास्ट कलर कॉम्बिनेशन्स टू ट्राई।

Image

Best Contrast Jewelry color combinations to try this wedding season

How to Match Jewellery with Outfit: शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में दुल्हन न सही मगर दुल्हन को टक्कर देते शानदार से फैशनेबल लुक के लिए सजना संवरना बनता ही है। तो अगर आप भी इस शादी सीजन अपने लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो ये फैशन टिप्स आपके बहुत काम आने वाली हैं। बता दें कि परफेक्ट लुक क्रिएट करने के लिए न केवल बेहतरीन सा आउटफिट चाहिए होता है। बल्कि उसके साथ की ज्वेलरी का कलर भी एकदम गजब होना चाहिए। कई लोग ज्वेलरी और आउटफिट मैचिंग रंग की पहन लेते हैं, जो काफी पुराना स्टाइल दे सकता है। ऐसे में यहां देखें साड़ी संग ज्वेलरी कैसे मैच करें, बेस्ट कंट्रास्ट कलर कॉम्बिनेशन्स जो आपको इस वेडिंग सीजन में ट्राई करने ही चाहिए।

Best Jewellery Contrast Color Combinations

येलो + पर्पल

इन दिनों पीले के साथ पर्पल या लाइलैक कलर मैच करके फ्लॉन्ट करने का खूब ट्रेंड चल रहा है। आपको भी जरूर ही अपनी पीले रंग की आउटफिट के साथ बैंगनी रंग के गहने स्टाइल करने ही चाहिए, बेशक एकदम खिला खिला लुक आएगा।

ब्लू + बेबी पिंक

नीले रंग के साथ इन दिनों ट्रेंड में बेबी पिंक कलर की ज्वेलरी सबसे ज्यादा बेस्ट लुक क्रिएट कर रही है। आप किसी भी तरह के डार्क ब्लू के शेड को लाइट बेबी पिंक कंट्रास्ट ज्वेलरी पीस संग मैच करें।

लाइट ग्रीन + रानी पिंक

बहुत ही कमाल के लुक के लिए ये वाला कलर कॉम्बिनेशन तो आपको भी ट्राई करना ही चाहिए। हल्के हरे रंग के साथ चटक रानी पिंक कलर की ज्वेलरी बहुत ही रॉयल लुक देती है।

रेड + वाइट

रेड के साथ वाइट का कॉम्बिनेशन बहुत ही प्यारा लगता है। एकदम नए नए स्टाइलिश लुक के लिए आपको भी ये कंट्रास्ट का कलर कॉम्बिनेशन जरूर से ट्राई करना ही चाहिए।

ब्लैक + गोल्डन

काले रंग के आउटफिट के साथ अगर आप कंट्रास्ट में गोल्डन ज्वेलरी ही एड करेंगे, तो एकदम गजब लुक आएगा। जरूर ही आपको इस शादी सीजन मैचिंग कपड़े और ज्वेलरी पहनने के बजाय ये वाले कमाल के कंट्रास्ट कलर कॉम्बिनेशन्स ट्राई करने ही चाहिए। बेशक आपका लुक हर किसी की आंखों में छप जाएगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article