लाइफस्टाइल

चिलचिलाती गर्मी में भी त्वचा रहेगी हाइड्रेट, सनबर्न की भी होगी छुट्टी, बस करें तरबूज फेस पैक का इस्तेमाल, जानें फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 31, 2025, 10:58 PM IST

Benefits of Watermelon Face Pack: गर्मी ने दस्तक दे दी है और इस मौसम में लोग पिंपल, ऑयली स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं। स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन फिर भी इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको तरबूज फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्किन प्रॉब्लम्स से निजात दिलाने में सहायक साबित हो सकता है।

Image

Benefits of Watermelon Face Pack

Benefits of Watermelon Face Pack: तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा, तरबूज में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद होता ही है साथ ही ये स्किन के लिए भी बेहद लाभदायक माना जाता है। इसका फेस पैक लगाना भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मियों में तरबूज फेस पैक लगाने के क्या क्या फायदे हैं।

Benefits of Watermelon Face Pack- तरबूज फेस पैक लगाने के फायदे

त्वचा को रखे हाइड्रेट

तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे रूखेपन से बचाता है। ये त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। फेस पैक तैयार करने के लिए एक बाउल में तरबूज का पल्प लें। फिर इसमें शहद, चुटकीभर हल्दी और 1 चम्मच बेसन मिलएं। अब चेहरे पर यह फेस मास्क लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

त्वचा को बनाएं चमकदार

तरबूज विटामिन सी से भरपूर होता है। ये स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ साथ इसे चमकदार भी बनाता है। ऐसे में अगर आप ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश रखती हैं तो तरबूज फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

त्वचा को जवां बनाए

तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उसे जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से फाइन लाइन्स की समस्या दूर होती है।

दाग-धब्बों को करे दूर

तरबूज विटामिन ए का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके फेस पैक का इस्तेमाल करने से दाग-धब्बों की समस्या दूर होती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article