लाइफस्टाइल

स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है पपीता, यहां जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 9, 2024, 09:50 AM IST

How to Make Papaya Face Pack: पपीता सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम्स दूर होते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में पपीता कारगर है। यहां जानें पपाया पेस पैक इस्तेमाल करने का सही तरीका।

Image

How to Make Papaya Face Pack

How to Make Papaya Face Pack: पपीता सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि पपीते का इस्तेमाल आप स्किन केयर के लिए भी कर सकते हैं। स्किन केयर में पपीते को शामिल कर आप ग्लोइंग और निखरी त्वचा पा सकती हैं। नियमित रूप से पपाया फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। ऐसे में सर्दियों में होने वाले स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए आप पपाया फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं पपाया फेस पैक बनाने का तरीका और चेहरे पर अप्लाई करने का क्या है सही तरीका।

कैसे बनाएं फेस पैक?

पपाया फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इस मैश किए हुए पपीते में एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें।

कैसे करें इस्तेमाल

इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। फिर तैयार किए हुए इस पपाया फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। फिर 15-20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो चेहरा धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे का खोया निखार वापस लौट आएगा।

पपाया फेस पैक के फायदे

दाग-धब्बों से छुटकारा

पपाया फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाई जाती है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन में मेलेनिन का प्रोडक्शन कम होता है जो दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक साबित होता है।

ग्लोइंग स्किन

स्किन को ग्लोइंग बनाने और झुर्रियों को दूर करने के लिए आप पपाया फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। पपीते में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और बायोफ्लेवोनॉइड स्किन को साफ करने और ग्लो बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

स्किन को रखे हाइड्रेट

पपाया फेस पैक स्किन को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित होता है। ये स्किन की नमी को बनाए रखने में मददगार साबित होता है। ऐसे में हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article