लाइफस्टाइल

बालों के लिए रामबाण से कम नहीं ये सफेद पत्थर, डैंड्रफ और जूं का करता है जड़ से खात्मा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 8, 2025, 11:38 AM IST

Benefits Of Alum: फिटकरी के स्किन बेनिफिट्स के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन क्या आपको मालूम है कि फिटकरी का इस्तेमाल बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि बालों में फिटकरी लगाने के क्या क्या फायदे हैं।

Image

Benefits of applying alum on hair

फिटकरी एक ऐसी चीज जिसका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। अलग अलग जगहों पर इसका इस्तेमाल अलग अलग तरह सले किया जाता है। ओरल हेल्थ से लेकर चोट को हील करने में फिटकरी बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसका इस्तेमाल हेयर प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। फिटकरी में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि बालों में फिटकरी लगाने के क्या क्या फायदे हैं।

डैंड्रफ से छुटकारा

फिटकरी स्कैल्प से डैंड्रफ को साफ करने में मदद करती है। फिटकरी में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को मारने का काम करती है। ऐसे में जो लोग डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं उनके लिए फिटकरी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

जूं की समस्या होती है दूर

फिटकरी जूं की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी सहायक माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण जूं को खत्म करने में भी मदद करते हैं। ऐसे में अगर आपके बच्चों के सिर में जूं हो गए हैं तो फिटकरी के पानी से बालों को धोएं।

सफेद बालों से छुटकारा

फिटकरी सफेद बालों की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। इसके लिए फिटकरी को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमें गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार करें। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। ऐसा करने से सफेद बालों की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा।

बालों को बनाए मुलायम और चमकदार

फिटकरी बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में सहायक माना जाता है। इसके लिए एक बाल्टी में पानी भरें और फिटकरी डालकर उससे बालों को धोएं। जल्द फर्क दिखेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article